IPL 2023: आवेश खान ने जो हेलमेट तोड़ा, वो इस खिलाड़ी का था, नवीन उल हक से बातचीत में किया खुलासा

IPL 2023 Avesh Khan Helmet Nicholas Pooran

IPL 2023 Avesh Khan Helmet Nicholas Pooran

नई दिल्ली: आपको वो मैच तो याद होगा जब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाड़ी आवेश खान ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जीत का रन लगाने के बाद हेलमेट तोड़ डाला था। आवेश को इस हरकत पर बीसीसीआई की फटकार भी झेलनी पड़ी। अब उन्होंने खुलासा किया है कि वो हेलमेट किसी और का था।

विज्ञापन

मुझे अब तक हेलमेट मिला ही नहीं है

दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अपने ट्विटर हैंडल से नवीन उल हक और आवेश खान की बातचीत का वीडियो शेयर किया है। वीडियो के अंत में आवेश खान ने इस घटना के बारे में जिक्र करते हुए ये खुलासा किया। नवीन उल हक ने एक पर्ची उठाकर उनसे सवाल पूछा- क्या आपको नया हेलमेट मिला? इस पर आवेश ने हंसते हुए कहा- ये काफी फनी था। उस टाइम पर प्रैशर इतना ज्यादा था। वैसे तो मुझे अब तक हेलमेट मिला ही नहीं है।

विज्ञापन

https://twitter.com/LucknowIPL/status/1656917436820586496?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1656917436820586496%7Ctwgr%5Ed74d7d1aa9a1c96101492e921231da29033d3ea8%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fsports.ndtv.com%2Fipl-2023%2Fthe-guy-asked-us-to-finish-lsg-pacer-naveen-ul-haq-opens-up-on-favourite-sledging-incident-4028440

वो निकोलस पूरन का हेलमेट था

इतना कहने के बाद नवीन ने पूछा- इसके पीछे की स्टोरी क्या है। इस पर आवेश ने कहा- मुझे नहीं पता था कि मेरी बैटिंग आएगी क्योंकि हमें 7 गेंदों में 8 रन चाहिए थे। आयुष छक्का मारकर आउट हो गया था। फिर जयदेव उनादकट और वुडी भी आउट हो गए। फिर जिसका जो सामान पड़ा था वो मैं पहनकर चला गया। अब मुझे बाद में पता चला कि वो निकोलस पूरन का हेलमेट है। आवेश ने आगे कहा- बिना बॉल टच किए मैच जिताने का फील ही अलग है। मुझे बस 2 पॉइंट के लिए भागना था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ