IPL 2023: अनिल कुंबले ने चुने आईपीएल के अंडररेटेड खिलाड़ी, टीम इंडिया के 2 स्टार प्लेयर शामिल

IPL 2023 Anil Kumble Mayank Agarwal Yuzvendra Chahal

IPL 2023 Anil Kumble Mayank Agarwal Yuzvendra Chahal

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग की शुरुआत 31 मार्च को होगी। पहला मुकाबला गत चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। आईपीएल में यूं तो दुनियाभर के कई क्रिकेटर अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ते हैं, लेकिन कई खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं जिन्हें वह प्रशंसा नहीं मिलती जिसके वे हकदार हैं इसलिए वे अंडररेटेड क्रिकेटरों की श्रेणी में आते हैं।

विज्ञापन

चूंकि आईपीएल नजदीक है तो ऐसे में कई पूर्व क्रिकेटर अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। भारत के दिग्गज अनिल कुंबले से आईपीएल इतिहास के अंडररेटेड खिलाड़ियों को चुनने के लिए कहा गया, तो उन्होंने टीम इंडिया के दो स्टार खिलाड़ियों का नाम लिया।

विज्ञापन

मयंक अग्रवाल और युजवेंद्र चहल

JioCinema पर बोलते हुए पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने कहा- मैं मयंक अग्रवाल को एक अंडररेटेड खिलाड़ी के रूप में पसंद करूंगा। वहीं गेंदबाजी के नजरिए से युजी अंडररेटेड प्लेयर हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें उतना श्रेय जाता है, लेकिन उन्होंने जो किया है वह काबिले तारीफ है। युजवेंद्र चहल ने जिस भी टीम के लिए खेला है, उसकी किस्मत बदल दी है।

विज्ञापन

8.25 करोड़ के खिलाड़ी हैं मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2023 की नीलामी के दौरान 8.25 करोड़ में खरीदा था। 2011 में आईपीएल की शुरुआत के बाद से उन्होंने 113 मैचों में 2327 रन दर्ज किए हैं। वहीं चहल आईपीएल 2022 से पहले राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो गए और पिछले सीजन के फाइनल में पहुंचे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ