IPL 2023 'इतने छक्के तो मैंने अपने पूरे करियर में ही लगाये होंगे' ऋतुराज की सिक्स हिटिंग का दीवाना हुआ ये दिग्गज
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Anil Kumble happy for seeing Rituraj Gaikwad Six Hitting
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Anil Kumble happy for seeing Rituraj Gaikwad Six Hitting
IPL 2023: आईपीएल 2023 के आगाज के पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने 92 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उनके बल्ले से एक से बढ़कर एक कुल 9 छक्के निकले। मैदान के चारों तरफ ऋतुराज ने रन बनाए। इस पारी से टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले बहुत प्रभावित हुए हैं। उन्होंने ऋतुराज की सिक्स हिटिंग पर बड़ा बयान दिया है।
ऋतुराज गायकवाड़ द्वारा लगाए गए 9 छक्कों पर पूर्व कप्तान अनिल कुंबले में मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘यह काफी बड़ा नंबर है। इतने तो मैंने अपने करियर में ही लगाये होंगे। ऋतुराज को आप छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में नहीं मानते, लेकिन उन्होंने बड़ी सफाई से सभी शॉट खेले। उनकी बल्लेबाजी से नहीं लगा कि वह जबरदस्ती या फिर ताकत का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं।’
#riturajgaikwad hitting the first boundary at #IPL2023 pic.twitter.com/jqaEutwVYh
— Stump Talk (@Stumptalktous) March 31, 2023
अनिल कुंबले के अलावा तूफानी खिलाड़ी रहे क्रिस गेल ने भी ऋतुतराज की जमकर तारीफ की। गेल ने जियो सिनेमा के शो पर कहा कि, ‘हां, उन्होंने आज रात आईपीएल के पहले मैच में अपनी बल्लेबाजी से आग लगा दी है। उन्होंने आसानी के साथ अपने सभी शॉट खेले। वह निश्चित रूप से शतक के हकदार थे। उन्होंने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की। दो युवा बल्लेबाज, शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ ने सच में अच्छी बल्लेबाजी की।’
आपको बता दें कि पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया, जिसमें हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम गुजरात विनर रही। भले ही सीएसके यह मैच हार गई हो, लेकिन इस टीम के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने सभी क्रिकेट फैंस का खूब मनोरंजन किया। ऋतुराज ने 92 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 9 छक्के शामिल रहे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: