IPL 2023: 'वो अहंकारी और घमंडी' विराट कोहली को लेकर AB de Villiers ने किया ये बड़ा खुलासा
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 AB de villiers told virat kohli was arrogant and cocky
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 AB de villiers told virat kohli was arrogant and cocky
IPL 2023: 31 मार्च से आईपीएल 2023 का आगाज हो रहा है। इससे पहले पहले आरसीबी के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलाया किया है। उन्होंने जो बयान दिया है, उसे जानकर हर कोई हैरान है। दरअस, एबी ने विराट को घमंडी और अहंकारी बताया है। उन्होंने साल 2011 में हुई पहली मुलाकात का जिक्र किया और ये बयान दिया।
एबी डिविलियर्स ने खुलासा किया है कि ‘जब मैं विराट कोहली से पहली बार मिला था तब वो थोड़े अहंकारी और घमंडी थे। हालांकि जब मैंने उनको थोड़ा और बेहतर तरीके से जाना और खेलते हुए देखा तो फिर उनके लिए मेरे मन में इज्जत बढ़ गई।’
डिविलियर्स ने आगे ये भी कह कि ‘मेरे हिसाब से जब मैं पहली बार उनसे (विराट) मिला था तो वो एक तरह के बैरियर में बंधे हुए थे, लेकिन जब वो बैरियर टूटा तो मुझे एक इंसान के तौर पर उन्हें अच्छी तरह से जानने का मौका मिला। मेरा पहला इंप्रेशन ये था कि उन्हें थोड़ा जमीन पर रहना चाहिए।’
दरअसल, आईपीएल 2023 के आगाज से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने क्रिस गेल और एबी डीविलियर्स को सम्मानित करने के लिए ‘RCB Unbox’ नाम से एक इवेंट किया था। जिसका आयोजन बैंगलोर के घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे। इस दौरान एबी और गेल को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया, जबकि उनकी जर्सी नंबर को भी रिटायर किया गया।
आईपीएल में आरसीबी के लिए विराट कोहली और एबी डीविलियर्स कई सालों तक एक साथ खेले हैं। इन दोनों प्लेयर्स के बीच अलग तरह का बॉन्ड है। दोनों की दोस्ती भी जगजाहिर है। जब ये खिलाड़ी मैदान पर होते थे गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा देते थे। हालांकि इस बार डिविलियर्स खेलते हुए नहीं दिखेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: