World Cup 2023: सेमीफाइनल की रेस से अभी भी बाहर हो सकता है भारत! यहां देखें पूरा समीकरण

World Cup 2023: भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही है, फिर भी भारत सेमीफाइनल से बाहर हो सकता है।

Indian team still may out of semifinal See full equation how ODI World CUp 2023

भारतीय टीम।

विज्ञापन

World Cup 2023: भारत इस विश्व कप शानदार प्रदर्शन कर रहा है। अभी तक इस विश्व कप में भारत को एक भी मैच में मात नहीं मिली है। भारत ने 6 में से 6 मुकाबले अपने नाम किया है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अभी भी भारत सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो सकता है। भारत 6 मैच जीतने के बाद भी सेमीफाइनल में प्रवेश नहीं कर सका है। यही कारण है कि 6 मैच अपने नाम करने के बाद भी प्वाइंट्स टेबल में भारत के आगे क्वालीफाई नहीं लिखा है। चलिए आपको पूरा समीकरण बताते हैं कैसे भारत अभी भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो सकता है।

भारत के लिए अभी भी हो सकती है मुश्किल

इस समय सेमीफाइनल की रेस में 5 टीमें मजबूत दावेदारी पेश कर रही है। 5 टीमों का पत्ता सेमीफाइनल से लगभग कट चुका है। ऐसे में अगर भारत का भाग्य खराब हुआ तो, 6 मैच जीतने के बाद भी भारत सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो सकती है। किसी भी टीम को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए 14 प्वाइंट्स अर्थात 7 जीत की जरूरत है, लेकिन भारत के पास अभी भी 12 प्वाइंट्स ही हुए हैं। ऐसे में भारत के लिए अभी भी आगे की राह मुश्किल हो सकती है।

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका का समीकरण

दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल की रेस में बना हुआ है। अफ्रीका के 3 मैच और बचे हुए हैं, जो कि न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और भारत के खिलाफ होने वाला है। अफ्रीका को अंतिम 4 में जगह बनाने के लिए दो और जीत की जरूरत है। हालांकि एक जीत भी उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचा सकती है, बशर्ते अंक तालिका में 5वें और 8वें स्थान पर रहने वाली टीमें अपने बाकी मैच हार जाएं।

न्यूजीलैंड का समीकरण

न्यूजीलैंड को अभी तीन मैच और खेलना है, अभी उसके पास 8 प्वाइंट्स है। कीवी टीम को तीनों मैच दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। अगर न्यूजीलैंड अफ्रीका के खिलाफ हार जाता है और अन्य दो मैच जीत लेता है, तो वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकता है, क्योंकि उसका नेट रन रेट काफी अच्छा है।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया का समीकरण

ऑस्ट्रेलिया के भी अभी तीन मैच बचे हुए हैं। उन्हें भी सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए 3 में से दो मैच जीतना होगा। उसका तीन मैच इंग्लैंड, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाला है। ऐसे में अगर ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान से हार जाता है और इंग्लैंड तथा बांग्लादेश से जीत जाता है, तो वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकता है।

विज्ञापन

अफगानिस्तान का समीकरण

अफगानिस्तान के तीन मैच ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड के खिलाफ होने वाला है। अगर अफगानिस्तान तीनों मैच जीत जाता है और नेट रन रेट अच्छा कर लेता है, तो वह भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा। दूसरी ओर भारत तीनों मुकाबला हार जाए ऐसे में भारत इतनी मजबूत स्थिति में होने के बाद भी सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ