IND vs SA: दूसरे टेस्ट के लिए बदल गया टीम इंडिया का स्क्वॉड, घातक खिलाड़ी को मिली टीम में एंट्री

India vs South AFrica: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। स्टार खिलाड़ी को टीम में एंट्री मिल चुकी है।

India vs South Africa Test Series Avesh Khan joins team for 2nd Match

Image Credit- News 24

India vs South Africa: भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में मिली हार के बाद टीम इंडिया में घातक खिलाड़ी की एंट्री हुई है। भारत में अब एक स्टार खिलाड़ी को शामिल कर लिया गया है, जो दूसरे मुकाबले में कुछ कमाल दिखा सकता है। भारत को दूसरे मुकाबले में वापसी करने की सख्त जरूरत है। भारतीय खिलाड़ियों के नाम पहले मैच के बाद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। इससे टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में भी बहुत नुकसान हुआ है। इस कारण से टीम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार खिलाड़ी हुआ टीम में शामिल

भारतीय टीम में स्टार खिलाड़ी एंट्री लेने वाले हैं। साउथ अफ्रीका में भारत की गेंदबाजी में धार देखने को नहीं मिली। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अभी तक चोट से नहीं उबर पाए हैं। शुरुआत में कयास लगाए जा रहे थे कि शमी साउथ अफ्रीकी दौरे से पहले ठीक हो जाएंगे, लेकिन वह ठीक नहीं हो सके और उसे टीम से बाहर कर दिया गया है। पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद शमी की कमी टीम को खल रही थी। अब मोहम्मद शमी की जगह स्टार गेंदबाज आवेश खान को टीम में जगह मिली है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि दूसरे मुकाबले में गेंदबाज क्या चमत्कार दिखाते हैं।

विज्ञापन

आवेश खान का क्रिकेट करियर

आवेश खान का टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू होने वाला है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ आवेश को टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा या फिर नहीं यह देखने वाली बात होगी। आवेश ने भारत के लिए 8 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 9 विकेट चटकाए हैं। ओडीआई में आवेश का बेस्ट प्रदर्शन 27 रन देकर 4 विकेट लेने का है। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 19 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 18 विकेट चटकाए हैं। टी20 में उनका बेस्ट प्रदर्शन 18 रन देकर 4 विकेट लेने का है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ