IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ने Playing 11 पर दिया हिंट, इन 2 खिलाड़ियों का खेलना तय!

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है। इस दौरान रोहित ने प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा हिंट दिया है।

india vs south africa First test rohit sharma press conference Hint Playing 11

Image Credit- ScreenShot from Star Sports

विज्ञापन

विज्ञापन

इन दो खिलाड़ियों का खेलना पक्का 

रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस सीरीज में स्पिन गेंदबाज काफी अहम रोल निभाएंगे। भारत के स्पिनर हमेशा से सामने वाली टीम पर हावी रहे हैं। इस सीरीज में भी स्पिन गेंदबाजों से हमें उम्मीद होगी। इसके अलावा रोहित ने कहा कि भारत के दोनों स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने टीम के लिए अच्छा किया है। दोनों ही खिलाड़ियों ने स्पिन गेंदबाजी में टीम को काफी मजबूत पक्ष दिलाया है। इससे साफ है कि रोहित शर्मा ने इशारों-इशारों में बता दिया कि रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन के हिस्सा होंगे। वहीं, रोहित शर्मा ने विकेटकीपिंग में केएल राहुल की भी तारीफ की है। बीते दिन भारत के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि टेस्ट मैच में भी केएल राहुल ही टीम के लिए कीपिंग करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

केएल राहुल को लेकर कही बड़ी बात

रोहित शर्मा ने केएल राहुल को लेकर कहा कि उन्होंने आईसीसी विश्व कप में भी अच्छी कीपिंग की थी। इसलिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी कीपिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल ही संभालेंगे। रोहित शर्मा ने विश्व कप के बारे में बात करते हुए कहा कि उस दर्द को भुलाया नहीं जा सकता है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर हम कोशिश करेंगे उस दर्द पर मरहम पट्टी लगाने का, लेकिन विश्व कप की बात कुछ और होती है। हम कितनी भी सीरीज जीत लें, लेकिन विश्व कप के गम को नहीं भुलाया जा सकेगा। रोहित शर्मा ने आगे कहा कि हम पूरी कोशिश करेंगे, इस सीरीज को अपने नाम करने का। पूरी टीम इतनी मेहनत करती है, खिलाड़ियों के हाथ में कुछ तो आनी ही चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ