IND vs ENG: सचिन ने Pujara को दी बधाई, क्या रोहित शर्मा की हो गई खिंचाई!

Cheteshwar Pujara Birthday: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने काफी खास अंदाज में चेतेश्वर पुजारा को जन्मदिन की बधाई दी है।

India vs England Sachin Tendulkar Wish Birthday to Cheteshwar Pujara

सचिन तेंदुलकर और चेतेश्वर पुजारा। Image Credit- News 24

Cheteshwar Pujara Birthday: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 25 जनवरी को शुरू हो गया है। इस सीरीज में फैंस को उम्मीद थी कि भारत के घातक टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को खेलने का मौका मिलेगा, लेकिन टीम के स्क्वाड में खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है। पुजारा ने हाल में रणजी में डबल सेंचुरी भी लगाया था, फिर भी खिलाड़ी को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए जगह नहीं मिली। बता दें कि आज चेतेश्वर पुजारा का बर्थडे भी है। जन्मदिन के मौके पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने खुद पुजारा की जमकर तारीफ की है। इसको लेकर फैंस कयास लगाए रहे हैं कि सचिन रोहित शर्मा की खिंचाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर ने पुजारा को लेकर क्या कहा

सचिन तेंदुलकर ने पुजारा को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि अगर आपकी जन्मदिन की पार्टी तब तक चलती, जब तक आप क्रीज पर टिके हैं, तो यह पार्टी दुनिया की सबसे लंबी चलने वाली पार्टी बन जाती। इससे साफ है कि सचिन ने इशारों-इशारों में समझा दिया है कि पुजारा एक शानदार बल्लेबाज हैं और उन्हें आउट करना गेंदबाजों के लिए सबसे कठिन काम होता होगा। पुजारा टेस्ट क्रिकेट के काफी घातक बल्लेबाज माने जाते हैं। जब वह बल्लेबाजी करते हैं, उनका स्ट्राइक रेट भले ही काफी कम रहता है, लेकिन उन्हें आउट कर पाना किसी के लिए आसान नहीं होता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

‘पुजारा को इंग्लैंड के खिलाफ मिलना था मौका’

भारतीय मैदान हो या फिर विदेशी मैदान हो, पुजारा को आउट करना सबसे मुश्किल टास्क होता है, इसी कारण से सचिन ने कहा कि आपकी बर्थडे पार्टी दुनिया की सबसे लंबी पार्टी हो सकती है, अगर आपके क्रीज पर होने तक यह पार्टी चले तो। सचिन ने इस तरह बर्थडे विश कर यह भी इशारा दे दिया है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने के लिए चेतेश्वर पुजारा डिजर्व करते थे, लेकिन उन्हें शामिल नहीं किया गया है। ऐसा लग रहा है कि सचिन ने इशारों-इशारों में भारत के कप्तान रोहित शर्मा को भी आड़े हाथों ले लिया है कि उन्होंने पुजारा को टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल क्यों नहीं किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ