IND Vs AUS 3rd T20 Highlights: ग्लेन मैक्सवेल का शानदार शतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 विकेट से हराया

IND Vs AUS 3rd T20 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीसरे टी20 मैच में 5 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में मैक्सेवल ने शतक जड़ा।

india-vs-australia-t20-series-2023-ind-vs-aus-3rd-t20-live-updates-guwahati-jio-cinema

india-vs-australia-t20-series-2023-ind-vs-aus-3rd-t20-live-updates-guwahati-jio-cinema

IND Vs AUS 3rd T20 Highlights:  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज गुवाहाटी में खेला गया। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार शतक जड़ा और टीम को जीत दिलाई। ये ऑस्ट्रेलिया की इस सीरीज में पहली जीत है। इसके साथ ही अब ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में 2-1 पर पहुंच गई है। इससे पहले भारतीय टीम ने सीरीज के शुरुआती दोनों मैच जीते थे।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IND Vs AUS 3rd T20 Live Updates: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

भारत को तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से हराया। ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 104 रनों की शतकीय पारी खेली। सीरीज अब 2–1 पर पहुंच गई है।अस्त्र

IND Vs AUS 3rd T20 Live Updates: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

तीसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 विकेट से हराया। ग्लेन मैक्सेवल ने जड़ा शानदार शतक।

IND Vs AUS 3rd T20 Live Updates: टिम डेविड शून्य पर आउट

रवि बिश्नोई ने ऑस्ट्रेलिया को दिया पांचवा बड़ा झटका। टिम डेविड बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

IND Vs AUS 3rd T20 Live Updates: ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका

अक्षर पटेल ने ऑस्ट्रेलिया को दिया चौथा बड़ा झटका। मार्कस स्टोयनिश 17 रन बनाकर आउट। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 13 ओवर के बाद 133/4

IND Vs AUS 3rd T20 Live Updates: 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार

ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी पारी। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 10 ओवर के बाद 3 विकेट पर 105 रन

IND Vs AUS 3rd T20 Live Updates: ऑस्ट्रेलिया को लगा तीसरा झटका

रवि बिश्नोई ने ऑस्ट्रेलिा को दिया तीसरा बड़ा झटका। जोश इंग्लिश 10 रन बनाकर आउट।

IND Vs AUS 3rd T20 Live Updates: ऑस्ट्रेलिया को लगे 2 बड़े झटके

ऑस्ट्रेलिया को लगे 2 बड़े झटके। पहले हार्डी और अब ट्रेविस हेड 35 रन बनाकर आउट। 6 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 67/2

IND Vs AUS 3rd T20 Live Updates: ऑस्ट्रेलिया की तेज शुरुआत

ट्रेविस हेड और ऐरोन हार्डी ने ऑस्ट्रेलिया को दिलाई तेज शुरुआत। महज 3 ओवर में स्कोर 40 के पार।

IND Vs AUS 3rd T20 Live Updates: ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरू। ट्रेविस हेड और ऐरोन हार्डी क्रीज पर मौजूद।

IND Vs AUS 3rd T20 Live Updates: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 223 का लक्ष्य

भारतीय टीम ने लगातार तीसरे t20 में 200 से ऊपर का स्कोर बनाया और ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 223 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। ऋतुराज ने 57 गेंदों पर नाबाद 123 रनों की पारी खेली।BBBBभर

IND Vs AUS 3rd T20 Live Updates: रुतुराज ने जड़ा शतक

रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा शानदार शतक। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक है।

https://twitter.com/BCCI/status/1729517205166162222

IND Vs AUS 3rd T20 Live Updates: रुतुराज की लगातार दूसरी फिफ्टी

रुतुराज ने लगातार दूसरे मैच में जड़ा अर्धशतक। 16 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 148/3

https://twitter.com/BCCI/status/1729510804192464915

IND Vs AUS 3rd T20 Live Updates: भारत को लगा तीसरा बड़ा झटका

भारतीय टीम को लगा तीसरा बड़ा झटका। कप्तान सूर्यकुमार यादव 39 रन बनाकर हुए आउट।

IND Vs AUS 3rd T20 Live Updates: 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 80 के पार

10 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 80 के पार। सूर्यकुमार और रुतुराज क्रीज पर मौजूद।

IND Vs AUS 3rd T20 Live Updates: 7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 50 के पार

भारतीय टीम को शुरुआत में ही लगे दो बड़े झटके। 7 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 54/2

IND Vs AUS 3rd T20 Live Updates: किशन बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

भारतीय टीम को दूसरा झटका इन्फॉर्म बल्लेबाज ईशान किशन के रूप में लगा है। किशन बिना खाता खोले केन रिचर्डसन का शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 2.3 ओवरों की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 24 रन है।

https://twitter.com/BCCI/status/1729502326400925977

IND Vs AUS 3rd T20 Live Updates: भारत को लगा पहला झटका, यशस्वी लौटे पवेलियन

भारतीय टीम को पहला झटका सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा है। जायसवाल पारी का आगाज करते हुए छह गेंद में एक चौका की मदद से छह रन बनाकर आउट हुए हैं। टीम का स्कोर 1.2 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 14 रन है।

IND Vs AUS 3rd T20 Live Updates: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू। रुतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद।

IND Vs AUS 3rd T20 Live Updates: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

ट्रेविस हेड, एरोन हार्डी, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा, केन रिचर्डसन

IND Vs AUS 3rd T20 Live Updates: भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा

IND Vs AUS 3rd T20 Live Updates: ऑस्ट्रेलिया में ट्रेविस हेड की हुई वापसी

तीसरे मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में हुए कई बदलाव। ट्रेविस हेड, केन रिचर्डसन और जेसन बेहरेनडोर्फ की हुई टीम में वापसी।

IND Vs AUS 3rd T20 Live Updates: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला। अब भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

IND Vs AUS 3rd T20 Live Updates: 7 बजे शुरू होगा मैच

सीरीज के पहले दो मैचों में बारिश का साया मंडरा रहा था लेकिन इस मैच में बारिश की कोई संभावना नहीं है। टॉस 6:30 बजे होगा जबकि मैच निर्धारित समय शाम 7 बजे ही शुरु होगा।

IND Vs AUS 3rd T20 Live Updates: गुवाहाटी में भारत को हरा चुका है ऑस्ट्रेलिया

गुवाहाटी में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें टी20 क्रिकेट में पहले भी आमने-सामने हो चुकी है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को 8 विकेट से हराया था।

IND Vs AUS 3rd T20 Live Updates: ट्रेविस हेड की हो सकती है वापसी

अभी तक सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछड़ती हुई दिखी है। कंगारू टीम पर सीरीज को हारने का खतरा मडंरा रहा है। वहीं आज के मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम में ट्रेविस हेड की वापसी हो सकती है। ट्रेविस हेड ने विश्व कप फाइनल में भारत के खिलाफ 137 रनों की पारी खेली थी। जिसके चलते भारत को हार का सामना करना पड़ा था

IND Vs AUS 3rd T20 Live Updates: शानदार फॉर्म में टीम इंडिया

इस सीरीज में भारतीय टीम काफी शानदार फॉर्म में दिख रही है। कप्तान सूर्य से लेकर ईशान किशन, जायसवाल और रिंकू सिंह तक कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ