IND vs AUS: हरभजन सिंह ने भी चुनी पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया, इस धाकड़ खिलाड़ी को दिया मौका
Edited By Arpit Pandey

india vs australia harbhajan singh selected playing 11
Edited By Arpit Pandey

india vs australia harbhajan singh selected playing 11
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरु होने जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के लिए अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा है। पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। इसको लेकर कयास जारी है। टीम इंडिया के कई पूर्व खिलाड़ी पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 चुन चुके हैं। जबकि अब हरभजन सिंह ने भी अपनी टीम चुनी है।
हरभजन सिंह ने भी पहले टेस्ट के लिए जो प्लेइंग 11 चुनी है, उसके हिसाब से पहले टेस्ट में सूर्यकुमार यादव को जगह मिलती दिख रही है। यानि पहले टेस्ट में सूर्या टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। इसके अलावा हरभजन ने ओपनिंग की जिम्मेदारी कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल को दी है। यानि केएल राहुल हरभजन सिंह की टीम में फिट नहीं बैठ रहे हैं।
https://twitter.com/harbhajan_singh/status/1623261675980742658?s=20&t=Ww8MQ32nuas-Rj_c8Egttg
खास बात यह है कि अब तक जिन लोगों ने पहले टीम के लिए प्लेइंग 11 चुनी है। उनमें ज्यादातर ने पहले टेस्ट के लिए तीन स्पिनरों को चुना है। हरभजन सिंह ने भी पहले टेस्ट के लिए रवि अश्विन और रवींद्र जडेजा के साथ-साथ अक्षर पटेल को भी चुना है। यानि टीम इंडिया के पहले टेस्ट में तीन स्पिनर खेलने के पूरे चांस बन रहे हैं। दिनेश कार्तिक ने पहले टेस्ट के लिए तीन स्पिनरों को चुना है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: