IND vs AFG: रोहित और विराट के भविष्य पर होगा फैसला, जानें कैसा हो सकता है भारत का Squad

India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड कभी भी जारी हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं कैसा हो सकता है भारत का संभावित स्क्वाड

India vs Afghanistan T20 Series Team IND Probable Squad Rohit sharma and virat kohli

भारत बनाम अफगानिस्तान, Image Credit- Social Media

India vs Afghanistan T20 Squad: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैचों की सीरीज को एक-एक से बराबर कर लिया है। भारत ने सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह मुकाबला सबसे कम गेंदों का हुआ। इस सीरीज के बाद भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होगा। ऐसे में जल्द ही भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित और विराट पर होगी फैंस की नजर

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत के स्क्वाड पर दुनियाभर की नजर टिकी हुई है, क्योंकि इससे भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा का भविष्य तय हो जाएगा। रोहित और विराट रेड बॉल क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे या फिर नहीं यह अफगानिस्तान के खिलाफ स्क्वाड से पता चल जाएगा। अगर विराट और रोहित को इस स्क्वाड में शामिल नहीं किया जाता है, तो इससे लगभग तय माना जाएगा कि दोनों खिलाड़ी जून महीने में होने वाला टी20 विश्व कप में भी भारत के लिए खेलते नहीं दिखेंगे।

https://twitter.com/AfghanAtalan1/status/1740371989557342673

विज्ञापन

टी20 विश्व कप से पहले अहम सीरीज

टी20 विश्व कप 2024 से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी टी20 सीरीज होने वाली है। इस कारण से यह सीरीज काफी अहम होने वाली है, क्योंकि इसके बाद टीम इंडिया को अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को आंकने का मौका नहीं मिलेगा। चलिए आपको बताते हैं अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का स्क्वाड कैसा हो सकता है। इस स्क्वाड में किन 15 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

भारतीय टीम का संभावित Squad

शुभमन गिल, ईशान किशन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, रिंकू सिंह, रवि विश्नोई

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ