IND vs AFG: रोहित-विराट के लिए अफगानिस्तान ने बनाया खास प्लान, कोच ने किया खुलासा

India vs Afghanistan 1st T20i : अफगानिस्तान टीम ने टी20 सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली को रोकने के लिए खास योजनाएं बनाई है।

India vs Afghanistan 1st T20i afghanistan coach jonathan trott plan rohit sharma virat kohli

रोहित-विराट के लिए खास प्लान Image Credit: Social Media

India vs Afghanistan 1st T20i : आज से भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला मैच शाम 7:30 बजे मोहाली के एमसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के दो बड़े खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली की टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हो रही है। ऐसे में सभी की नजरें इन दोनों खिलाड़ियों पर होने वाली हैं। हालांकि विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों के चलते पहले मैच से बाहर रहेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों के लिए अब अफगानिस्तान ने खास प्लान बनाया है। जिसका खुलासा अफगानिस्तान टीम के कोच ने किया है।

विज्ञापन

गेंदबाजों ने रोहित-विराट के लिए बनाई खास योजना

अफगानिस्तान टीम के कोच जोनाथन ट्रोट ने बताया कि हमारे गेंदबाज काफी समय से रोहित शर्मा और विराट कोहली को बल्लेबाजी करते हुए देख रहे हैं। हमारे खिलाड़ी आईपीएल में उनके खिलाफ खेलते भी हैं। हमारे गेंदबाजों ने इन दोनों खिलाड़ियों को रोकने के लिए योजनाएं भी तैयार की है। बस हमारे गेंदबाजों को मैच में सही समय पर उसको अपनाना है। अब हम खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अफगानिस्तान कोच का कहना है कि भारतीय टीम काफी मजबूत है और जब टीम में रोहित और विराट की वापसी होती है तो ये टीम और ज्यादा मजबूत हो जाती है।

विज्ञापन

पहला मैच नहीं खेलेंगे विराट कोहली

टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली की 14 महीने के बाद वापसी हो रही है। फैंस को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी का काफी समय से इंतजार था। जहां एक तरफ आज फैंस को रोहित शर्मा की टी20 में वापसी इंतजार खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ फैंस को विराट कोहली के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। विराट कोहली मोहाली में खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले में नहीं खेलेंगे। जिसकी खबर एक दिन पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड दे चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ