पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले फिट हुआ यह बल्लेबाज, कहा-100 ओवर भी बैटिंग कर लूंगा
Edited By Arpit Pandey

India Pakistan match
Edited By Arpit Pandey

India Pakistan match
India vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाले बल्लेबाज ने खुद को पूरी तरह से फिट बताया है। जो टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत माने जा रहे हैं। क्योंकि आज का मुकाबला अहम माना जा रहा है।
दरअसल, टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने खुद को पूरी तरह से फिट बताया है। उनका कहना है कि वह पूरी तरह से तैयार है और 100 ओवर तक बैटिंग करने के लिए भी तैयार हैं। उनका कहना है कि वह अब खुद को आगे के लिए तैयार कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह 50 ओवर तक विकेटकीपिंग करने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं।
केएल राहुल ने कहा कि हम विश्वकप की तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में अगले 10 दिनों तक हमें क्वालिटी गेम खेलना है, जिसके लिए मैं खुद को बहुत उत्साहित महसूस कर रहा हूं और अपनी वापसी में खुद को फिर से साबित करना चाहता हूं।
बता दें कि केएल राहुल चोट की वजह से पूरे चार महीने तक क्रिकेट से दूर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बेंगलुरू में रिहेब की प्रक्रिया पूरी की थी। हालांकि राहुल एशिया कप के भी शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहे थे। लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हैं।
ये भी देखें: IND VS PAK ASIA CUP मैच से पहले की भारत-पाक के पत्रकारों ने जमकर मस्ती
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: