Independence Day 2023: भारतीय क्रिकेटर्स ने इस अंदाज में मनाया आजादी का जश्न, सूर्या ने हाथ में तिरंगा थाम लिखी दिल छू लेने वाली बात

Independence Day 2023 Indian cricketers celebrated

Independence Day 2023 Indian cricketers celebrated

Independence Day 2023: देश आज स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ मना जा रहा है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया। उन्होंने आजादी के इस पर्व की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। स्वतंत्रता दिवस को भारतीय क्रिकेटर्स ने भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने देश को आजादी के लिए बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों और नायकों को याद किया।

विज्ञापन

स्वतंत्रा दिवस के मौके पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि ‘आई लव माय इंडिया’, सभी भारतीयों को मेरी ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामानाएं। जय हिंद।’

विज्ञापन

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने लिखा ‘सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिन्द’।

विज्ञापन

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने ट्वीट में लिखा ‘तिरंगे का अर्थ शब्दों से कहीं अधिक है। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।’

विज्ञापन

पूर्व स्टार आलराउंडर इरफान पठान ने लिखा ‘इस तस्वीर में आप जो झंडे की धुंधली छवि देख रहे हैं, वह सिर्फ एक झंडा नहीं है, यह एक भावना है, जिसे मैंने अपने पूरे करियर के दौरान अपने सीने पर धारण किया है। आइए हम अपना झंडा ऊंचा रखें। मेरे सभी साथी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।’

विज्ञापन

युवराज सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा ‘हमारी आजादी के लिए लड़ने वाले सभी लोगों के बलिदान का सम्मान करते हुए और उन्हें याद करते हुए, हमारा तिरंगा हमेशा ऊंचा लहराता रहे। जय हिंद’।

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव ने हाथ में तिरंगा थामे हुए एक फोटो शेयर की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा ‘एक राष्ट्र जैसा कोई नहीं, एक ऐसा सम्मान जिसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती। सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा देश आगे बढ़ता रहे और चमकता रहे और हम इसके गौरव में योगदान देने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते रहें।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ