नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज विराट कोहली फील्ड पर अपने एग्रेशन के लिए जाने जाते हैं, लेकिन वे एक बेहतरीन फील्डर भी हैं। उन्होंने इसे एक बार फिर साबित कर दिखाया है। वेस्ट इंडीज के खिलाफ गुरुवार को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में कोहली ने शानदार कैच लपककर टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई।

विज्ञापन

कोहली ने स्लिप में लिया शानदार कैच 

ये नजारा 18वें ओवर में देखने को मिला। जड्डू इससे पहले रॉवमैन पॉवेल को 4 रन पर आउट कर जोश से भरे थे। अब उनके सामने रोमारियो शेफर्ड थे। शेफर्ड ने जैसे-तैसे एक गेंद निकाल ली, लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने जैसे ही बॉल को हिट करने की कोशिश की, ये उनके बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप की ओर उड़ गई। यहां खड़े फील्डर विराट कोहली ने चीते सी रफ्तार दिखाई और नीचे जाती बॉल को एक हाथ से लपक भारतीय खेमे को खुशी से लबरेज कर दिया। कोहली का ये कैच देख जड्डू खुशी से झूम उठे। आखिरकार शेफर्ड को डक पर पवेलियन लौटना पड़ा।

विज्ञापन

जडेजा के बाद कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 विकेट चटकाकर विंडीज के बल्लेबाजों को ढेर कर दिया। कुलदीप ने 3 ओवर में 6 रन देकर 4 विकेट चटकाए। भारतीय गेंदबाजों के आगे विंडीज की पूरी टीम 23 ओवर में महज 114 रन पर ढेर हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ