IND vs WI: जडेजा की गेंद पर हीरो बन रहे थे हेटमायर, घुटनों पर रह गए बैठे, देखें वीडियो

IND vs WI Ravindra Jadeja Shimron Hetmyer

IND vs WI Ravindra Jadeja Shimron Hetmyer

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने गुरुवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ बारबाडोस में खेले गए मुकाबले में अपना जलवा दिखा दिया। जड्डू ने विंडीज के मिडल ऑर्डर को ध्वस्त कर डाला। उन्होंने शिमरॉन हेटमायर, रॉवमैन पॉवेल और रोमारियो शेफर्ड को महज दो ओवर के अंदर चलता कर दिया। हेटमायर तो हीरो बनने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे।

विज्ञापन

16वें ओवर में दिखा नजारा 

ये नजारा 16वें ओवर में देखने को मिला। जड्डू ने हेटमायर को चौथी गेंद डाली तो उन्होंने घुटने के बल बैठक इसे कट लगाकर थर्ड मैन की ओर खेलने की कोशिश की, लेकिन उनकी होशियारी उन्हीं पर भारी पड़ गई और बॉल बल्ले का किनारा लेते हुए गिल्लियां बिखेर गई। हेटमायर आउट होने के बाद घुटनों के बल बैठे रह गए। हेटमायर ने 19 गेंदों में 1 चौका लगाकर महज 11 रन बनाए।

विज्ञापन

18 वें ओवर में चटकाए दो विकेट 

जड्डू ने इसके बाद 18वें ओवर में एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने दूसरी गेंद पर रॉवमैन पॉवेल को 4 और रोमारियो शेफर्ड को डक पर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाकर विंडीज के बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ा डालीं। कुलदीप ने 3 ओवर में 6 रन देकर 4 विकेट चटकाए। भारतीय गेंदबाजों के आगे विंडीज की पूरी टीम 23 ओवर में महज 114 रन पर ढेर हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ