IND vs SL: बॉल डालकर बाउंड्री तक दौड़ गए सिराज, विराट-गिल की छूट गई हंसी

ind vs sl mohammed siraj running from follow through to boundary virat kohli shubman gill laughing

ind vs sl mohammed siraj running from follow through to boundary virat kohli shubman gill laughing

Mohammed Siraj Running Virat Kohli Shubman Gill Laughing: भारत-श्रीलंका के बीच रविवार को एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में रोमांच का गजब नजारा देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम को मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी ने पस्त कर दिया। उन्होंने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट चटकाए। इस दौरान सिराज अपनी टीम को एशिया कप जिताने के लिए इतने पैशनेट नजर आए कि दर्शकों के साथ स्टार खिलाड़ियों की हंसी छूट गई।

विज्ञापन

चौथे ओवर में बाउंड्री तक दौड़ गए सिराज 

ये नजारा चौथे ओवर में देखने को मिला। सिराज ने पहली चार गेंदों में 4 विकेट चटका डाले थे। इसके बाद उन्होंने जब नए बल्लेबाज धनंजय डिसिल्वा को पांचवीं गेंद डाली तो बल्लेबाज ने इसे मिडऑन की ओर घुमा दिया। अब सिराज इस बॉल को पकड़ने के लिए फॉलोथ्रू में उल्टा भागने लगे। उन्होंने तगड़ी दौड़ लगाई।

विज्ञापन

बॉल आगे बढ़ती रही और सिराज उसके पीछे-पीछे, आखिरकार जब बॉल बाउंड्री लाइन पार कर गई तो सिराज तब जाकर रुके। सिराज की ये रनिंग देख स्लिप में खड़े विराट कोहली और शुभमन गिल की हंसी छूट गई। विराट और गिल मुंह पर हाथ रखकर हंसते हुए नजर आए।

विज्ञापन

https://twitter.com/ananyadrafts/status/1703360192690426353

https://twitter.com/IconicRcbb/status/1703362382133895412

विज्ञापन

वहीं बाउंड्री लाइन के पास खड़े हार्दिक पांड्या ने सिराज से लौटते वक्त मजे लिए। सिराज की ये रनिंग और विराट, गिल और पांड्या का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मोहम्मद सिराज के साथ इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 2.2 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जबकि जसप्रीत बुमराह को 5 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट मिला। श्रीलंका को 15.2 ओवर में 50 रन पर ढेर करने के बाद भारतीय टीम के बल्लेबाज ईशान किशन और शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी कर 6.1 ओवर में बड़ी जीत दिला दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ