विराट कोहली के 49वें शतक पर सचिन तेंदुलकर ने किया रिएक्ट, कहा- मुझे 365 दिन लगे...

Sachin Tendulkar Reaction on Virat Kohli: विराट कोहली ने 49वां वनडे शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। इस पर खुद सचिन ने भी रिएक्ट किया।

IND vs SA Sachin Tendulkar Reaction on Virat Kohli 49th ODI Century Levelling His Record World Cup 2023

IND vs SA Sachin Tendulkar Reaction on Virat Kohli 49th ODI Century Levelling His Record World Cup 2023 (Image Credit- twitter)

Sachin Tendulkar Reaction on Virat Kohli: विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रचते हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों की बराबरी कर ली है। विराट ने वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाकर ऐतिहासिक पारी खेली। उनकी पारी पर भारतीय फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं अपने रिकॉर्ड की बराबरी होने के बाद अब खुद मास्टर ब्लास्टर ने भी रिएक्ट किया है।

विज्ञापन

क्या बोले सचिन तेंदुलकर?

सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर पोस्ट किया और खास अंदाज में विराट कोहली को 49वें शतक की शुभकामनाएं दीं। सचिन ने लिखा कि,’बहुत अच्छा खेले विराट। मुझे पिछले साल 365 दिन लगे थे 49 से 50 तक आने में, पर मुझे उम्मीद है कि आप 49 से 50 तक अगले कुछ दिनों में जाएंगे और मेरा रिकॉर्ड तोड़ेंगे। शुभकामनाएं!!’ सचिन तेंदुलकर ने अपनी 49 से 50 वर्ष की उम्र में प्रवेश करने का हवाला देते हुए खास अंदाज में विराट को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

इससे पहले सचिन ने विराट को उनके 35वें जन्मदिन पर भी शुभकामनाएं दी थीं और लिखा था कि,’विराट आप अपने प्रदर्शन से इसी तरह सभी का दिल जीतते रहें। आने वाला साल आपके लिए शुभ हो और नई उंचाईयां मिलें।’ विराट ने 119 गेंदों पर अपना 49वां शतक जड़ा और 101 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को 326 के स्कोर तक पहुंचाया।

विज्ञापन

भारत ने बनाए 326 रन

भारतीय टीम ने इस मैच में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। स्पिनर्स ने रनरेट पर रोक लगाई लेकिन अय्यर ने 77 रन बनाकर फिर स्पिन के खिलाफ अपनी महारथ दिखाई। रोहित शर्मा ने 24 गेंदों पर 40 रन बनाकर शुरू से ही तेज गेंदबाजों को पीटना शुरू कर दिया। फिर विराट कोहली ने एक छोर पर डटे रहकर 101 रन नाबाद बनाए और टीम का स्कोर 50 ओवर में 326 तक पहुंचाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ