---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs SA: रोहित शर्मा ने बनाया छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस गेल को फिर छोड़ा पीछे

Rohit Sharma, IND vs SA: रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 24 गेंदों पर 40 रनों की आतिशी बल्लेबाजी की और 6 चौके व दो छक्के लगाए।

---विज्ञापन---

Rohit Sharma, IND vs SA: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2023 के दौरान बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट के दौरान ही जहां सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्कों का रिकॉर्ड बनाया था। यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल को पछाड़कर रोहित शर्मा दुनिया के सिक्सर किंग बन गए थे। अब इस टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने एक और कमाल किया है। रोहित शर्मा ने छक्कों का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और फिर से क्रिस गेल को पीछे छोड़ा।

रोहित ने की डिविलियर्स की बराबरी

रोहित शर्मा अब एक साल में सबसे ज्यादा वनडे में छक्के लगाने वाले संयुक्त रूप के खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने मिस्टर 360 डिग्री एबी डिविलयर्स की बराबरी कर ली है। एबीडी ने 2015 में पूरे साल कुल 58 छक्के लगाए थे। वहीं रोहित शर्मा ने साल 2023 में 23 पारी खेलते हुए डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। हालांकि, यह साल अभी जारी है और निश्चित ही रोहित का पहले स्थान पर अकेले राज हो जाएगा और वह डिविलियर्स को भी पीछे छोड़ देंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: जीत के बाद भी पाकिस्तान टीम को हुआ तगड़ा नुकसान, ICC ने ठोका जुर्माना

---विज्ञापन---

एक साल में सबसे ज्यादा वनडे छक्के

  1. रोहित शर्मा- 58 छक्के (2023 अभी तक)
  2. एबी डिविलियर्स- 58 छक्के (2015)
  3. क्रिस गेल- 56 छक्के (2019)
  4. शाहिद अफरीदी- 48 छक्के (2002)
  5. मोहम्मद वसीम (यूएई)- 47 छक्के (2023)

यह भी पढ़ें:- IND vs SA: बॉलर ने फेंका 10 गेंद का Over, जहीर खान के 20 साल पुराने ओवर की आई याद

---विज्ञापन---

वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

रोहित शर्मा इस पूरे वर्ल्ड कप में आतिशी बल्लेबाजी करते नजर आए हैं। उन्होंने 8 मैचों की आठ पारियों में 442 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी 120 से ऊपर का रहा है। वह टूर्नामेंट के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 24 गेंदों पर ताबड़तोड़ 40 रन बनाए और दो छक्के लगाकर डीविलियर्स की बराबरी कर ली। इस पूरे टूर्नामेंट में भी उनके नाम सबसे ज्यादा 22 छक्के दर्ज हैं।

First published on: Nov 05, 2023 05:38 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola