IND vs PAK: WOW! 37 की उम्र में DK की चीते जैसी फुर्ती, बाईं ओर लगाई छलांग और एक हाथ से रोक लिया चौका, देखें वीडियो

IND vs PAK dinesh karthik fielding

IND vs PAK dinesh karthik fielding

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न में रविवार को खेले गए हाई वोल्टेज मुकाबले में कई दिलचस्प नजारे देखने को मिले। पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम के गेंदबाज लय में दिखाई दिए, उनके आगे पाकिस्तान के बल्लेबाज बेबस नजर आए। वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया की शानदार फील्डिंग भी देखने को मिली।

विज्ञापन

टीम इंडिया के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने 37 की उम्र में 18 जैसी फिटनेस दिखाई। उन्होंने विकेट के पीछे खड़े होकर अपनी शानदार फील्डिंग से करोड़ों फैंस की जुबान पर वाओ…ला दिया।

विज्ञापन

पहले ओवर की आखिरी गेंद पर दिखा नजारा 

ये नजारा पहले ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिली। भुवनेश्वर कुमार ने मोहम्मद रिजवान को गेंद डाली तो ये बॉल टप्पा पड़कर लेग की ओर स्विंग हो गई। रिजवान ने बल्ला घुमाया, लेकिन बॉल उन्हें छकाते हुए बाहर की ओर उड़ गई।

विज्ञापन

जैसे ही विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने इस बॉल को बाउंड्री की ओर जाते देखा, उन्होंने शानदार डाइव लगाई और बाईं ओर उड़कर एक हाथ से बॉल को रोक लिया। कार्तिक की ये फील्डिंग देखकर कप्तान रोहित शर्मा भी दंग रह गए। यदि बॉल रिजवान का बल्ला छू जाती तो निश्चित तौर पर वे आउट हो जाते। डीके ने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण 4 रन बचा लिए।

विज्ञापन

पंत की जगह डीके पर भरोसा

कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ ऋषभ पंत की जगह अनुभवी दिनेश कार्तिक पर भरोसा जताया। कार्तिक एक बेहतरीन फिनिशर माने जाते हैं। दूसरी ओर वे कई मौकों पर कह चुके हैं कि इस वर्ल्ड कप के लिए उन्होंने काफी तैयारी की है। वह रोज प्रैक्ट्सि करते हैं। निश्चित तौर पर कार्तिक की फील्डिंग उसी का एक नजारा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ