IND vs PAK: रोहित शर्मा ने दूर किया कंफ्यूजन, शुभमन गिल पर दिया अबतक का सबसे बड़ा अपडेट

Shubman Gill Update, IND vs PAK: भारत के उभरते हुए स्टार शुभमन गिल को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा अपडेट दिया है।

Rohit Sharma Major Update on Shubman Gill Fitness

Rohit Sharma Major Update on Shubman Gill Fitness

Shubman Gill Update, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को वर्ल्ड कप 2023 का हाईवोल्टेज मैच होना है। इस मैच से पहले हर भारतीय फैन के जहन में एक ही सवाल है क्या प्रिंस ऑफ अहमदाबाद कहे जाने वाले शुभमन गिल फिट हुए हैं या नहीं? हालांकि, भारतीय ओपनर डेंगू से उबर चुका था लेकिन डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी थी। अब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने दिया अपडेट

भारतीय ओपनर ने गुरुवार को नेट प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। शुक्रवार को लगातार उनके ऊपर सभी की नजरें टिकी थीं। अब कप्तान रोहित शर्मा ने लगभग-लगभग तस्वीर को साफ कर दिया है। भारतीय कप्तान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, शुभमन पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए 99 प्रतिशत सेलेक्शन के लिए मौजूद रहेंगे। बाकी शनिवार को देखा जाएगा। यानी अब कहीं ना कहीं उनके खेलने के आसार बढ़ गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर से रोहित और गिल की जोड़ी एशिया कप वाला कमाल दोहरा सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

शुभमन गिल का अहमदाबाद में रिकॉर्ड

शुभमन का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जबरदस्त रिकॉर्ड है। इस मैदान पर यह उनका पहला वनडे मैच जरूर हो सकता है लेकिन एक टी20 इंटरनेशनल यहां खेलकर उन्होंने 126 रन बनाए थे। वहीं ओवरऑल टेस्ट व टी20 में वह यहां पांच पारियों में 93 से अधिक की औसत से 280 रन बना चुके हैं। उन्होंने यहां कुल दो शतक लगाए हैं।

विज्ञापन

आईपीएल में तो इस मैदान पर उन्होंने वो धूम मचाई कि उन्हें यहां का प्रिंस कहा जाने लगा। आईपीएल के 12 मैचों में उन्होंने 66.90 की औसत और 159.28 के स्ट्राइक रेट से 669 रन अपने नाम दर्ज किए हैं। इसमें दो शतक और तीन अर्धशतक भी शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ