---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs PAK: अरे बाप रे बाप…केएल राहुल ने शादाब की गेंद को बना दिया ‘रॉकेट’, कोहली-रोहित रह गए दंग

KL Rahul Six Shadab Khan IND vs PAK: केएल राहुल…टीम इंडिया का वो बल्लेबाज जो मैदान पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। उस बल्लेबाज का समय पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहा था। वह इंजरी के चलते टीम इंडिया से बाहर थे, लेकिन उन्होंने सोमवार को छह महीने बाद ऐसी […]

---विज्ञापन---

KL Rahul Six Shadab Khan IND vs PAK: केएल राहुल…टीम इंडिया का वो बल्लेबाज जो मैदान पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। उस बल्लेबाज का समय पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहा था। वह इंजरी के चलते टीम इंडिया से बाहर थे, लेकिन उन्होंने सोमवार को छह महीने बाद ऐसी धमाकेदार वापसी की कि क्रिकेट के गलियारे वाहवाही से गूंज उठे।

केएल ने पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में ताबड़तोड़ बैटिंग कर महफिल लूट ली। उन्होंने ताबड़तोड़ फिफ्टी ठोकने के बाद शादाब खान की गेंद पर ऐसा गगनचुंबी छक्का ठोका कि कोहली और रोहित भी दंग रह गए।

---विज्ञापन---

35 वें ओवर में जमाया तगड़ा छक्का 

ये नजारा 35वें ओवर में देखने को मिला। केएल ने शादाब की पहली गेंद पर चौका ठोक अपने तेवर दिखा दिए। अब बारी थी दूसरी गेंद की। शादाब ने जैसे ही दूसरी बॉल डाली, केएल आगे बढ़े और ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद को बॉटम हैंड का इस्तेमाल कर मिड विकेट के ऊपर से कड़क छक्का ठोक डाला।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

कोहली, रोहित, कैफ रह गए दंग 

उनका ये रॉकेट छक्का देख दूसरे छोर पर खड़े विराट कोहली और खिलाड़ियों की दीर्घा में बैठे कप्तान रोहित शर्मा भी दंग रह गए। दोनों ने आश्चर्य के साथ रिएक्ट किया। वहीं दूसरी ओर इस छक्के को देखकर कमेंट्री बॉक्स में भी एक्साइटमेंट बढ़ गया। मोहम्मद कैफ तो बोले- अरे बाप रे बाप, क्या छक्का है। केएल ने अपना आखिरी मैच मई में आईपीएल के दौरान आरसीबी के खिलाफ खेला था। जबकि आखिरी वनडे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च में खेला था। केएल इंजरी के चलते इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर थे, लेकिन उन्होंने सोमवार को जिस तरह से वापसी की, उसे देख भारतीय फैंस गदगद हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 11, 2023 05:47 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola