Fakhar Zaman IND vs PAK Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 के पिछले मुकाबले में जहां एक ओर हारिस रऊफ की बदतमीजी देखने को मिली थी तो वहीं दूसरी ओर शादाब खान पांड्या के फीते बांधते नजर आए थे। दो खिलाड़ियों के अलग-अलग व्यवहार पर ‘खेल भावना’ ट्रेंड करने लगी थी।

विज्ञापन

अब पाकिस्तान के बल्लेबाज फखर जमां ने ऐसा काम किया है कि आप भी सलाम करने लगेंगे। कोलंबो में खेले जा रहे एशिया कप 2023 के सुपर-4 मुकाबले में जब 24.1 ओवर बाद बारिश शुरू हुई तो फखर ने दिल जीतने वाला काम किया।

विज्ञापन

कवर्स को लेकर दौड़े फखर जमां 

दरअसल, बारिश शुरू होते ही जब फखर ने देखा कि ग्राउंड स्टाफ तेजी से दौड़कर कवर्स को ला रहा है तो वे उनके साथ कवर्स को पकड़कर दौड़ पड़े। उन्होंने ग्राउंड्समैन की मदद की और पिच पर पानी पड़ने से बचा लिया। मैच का मोमेंट और फखर का दिल जीतने वाला काम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्रिकेट फैंस फखर जमां की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

बहरहाल, मैच की बात की जाए तो बारिश के खलल डालने तक टीम इंडिया ने 24.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 147 रन बना लिए हैं। गिल-रोहित आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। रोहित-गिल ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दी। रोहित ने जहां 49 गेंदों में 6 चौके-4 छक्के ठोक 56 रन बनाए तो वहीं दूसरी ओर शुभमन गिल ने 52 गेंदों में 10 चौके जमाकर 58 रन जड़े। फिलहाल विराट कोहली 8 और केएल राहुल 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। बता दें कि इस मैच के लिए 11 सितंबर को रिजर्व डे रखा गया है। यानी ये मैच यदि आज पूरा नहीं हो पाया तो कल इसे खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ