IND vs PAK: बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ रोहित-विराट के छूट जाते हैं पसीने, ये आंकड़े दे रहे गवाही
Edited By Pushpendra Sharma

Asia Cup 2023 IND vs PAK Rohit Sharma Virat Kohli Struggle Against Left Arm Bowlers
Edited By Pushpendra Sharma

Asia Cup 2023 IND vs PAK Rohit Sharma Virat Kohli Struggle Against Left Arm Bowlers
Rohit Sharma Virat Kohli Against Left Arm Bowlers: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में संघर्ष करते नजर आए। पाकिस्तान के पेस अटैक के आगे दोनों बल्लेबाजों ने क्रीज पर टिकने के लिए खूब जोर लगाया, लेकिन वे मात खा गए। रोहित शर्मा ने 22 गेंदें खेलीं और 2 चौके लगाकर महज 11 रन बनाए। जबकि विराट कोहली 7 गेंदों में एक चौका लगाकर महज 4 रन बना पाए। विराट और रोहित को शाहीन अफरीदी ने बोल्ड कर आउट किया।
ये पहली बार नहीं है जब रोहित-विराट ने बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष किया हो। आंकड़ों के अनुसार, 2021 के बाद से रोहित 12 मैचों में बाएं हाथ के गेंदबाज के खिलाफ 6 बार आउट हुए हैं। जबकि विराट 9 मैचों में से 4 में मात खाकर बैठे हैं। बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष का आलम यह है कि रोहित का एवरेज इस दौरान महज 22.8 रहा है जबकि विराट कोहली महज 21.8 के औसत से रन बना पाए हैं।

Rohit Sharma Virat Kohli Against Left Arm Bowlers
आज से दो साल पहले दुबई में 24 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। रोहित को शाहीन ने पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेज दिया था। इसके बाद कोहली को भी शाहीन ने मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच करवाकर आउट किया था। हालांकि कोहली 57 रन बनाने में सफल हुए थे। इस मैच में टीम इंडिया 151 रन बना सकी थी, जिसे पाकिस्तान ने बाबर आजम के 68 और मोहम्मद रिजवान ने 79 रनों के दम पर जीत लिया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: