IND vs PAK: 'अभी रुक जा', विराट कोहली के रिएक्शन पर मजे ले रहा था पाकिस्तानी फैन, भारतीय यूजर ने दिया करारा जवाब

Virat Kohli Reaction IND vs PAK Asia Cup 2023

Virat Kohli Reaction IND vs PAK Asia Cup 2023

Virat Kohli Reaction IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए एशिया कप के मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। भारत के दो धाकड़ बल्लेबाज महज 27 रन के अंदर आउट हो गए। कप्तान रोहित शर्मा के 11 रन पर आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर खेलने आए विराट कोहली भी चलते बने। उन्होंने 7 गेंदों में 1 चौका मारकर सिर्फ 4 रन बनाए। शाहीन अफरीदी की घातक गेंद कोहली के बल्ले से लगकर अंदर आई और गिल्लियां बिखेरते हुए बाहर निकल गई। इस तरह कोहली को इस बड़े मुकाबले में महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

विज्ञापन

वायरल हुआ कोहली का रिएक्शन 

इस बीच कोहली का एक रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह चौंकते हुए नजर आ रहे हैं। कोहली के हाथ में बल्ला है और आंखें फटी हुई हैं। इस रिएक्शन पर भारत-पाकिस्तान के फैन आमने-सामने हो गए। एक यूजर ने लिखा- शाहीन अफरीदी की गेंदबाजी देखकर विराट कोहली का रिएक्शन।

विज्ञापन
virat kohli reaction

virat kohli reaction

विज्ञापन

वहीं एक पाकिस्तानी फैन फरीद खान ने लिखा- विराट कोहली का रिएक्शन पूरी तस्वीर बयां कर देता है, इस पर जवाब देते हुए भारतीय फैन शंकर रायका ने लिखा- अभी रुक जा, पूरा मैच बाकी है। विराट के फैंस का ये भी कहना है कि हर मैच में कोहली ही टीम इंडिया को बचाने नहीं आएंगे। विराट के बाद श्रेयस अय्यर भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और महज 14 रन बनाकर आउट हो गए।

विज्ञापन

बारिश ने डाला खलल 

मैच में बारिश का साया रहा। बार-बार हो रही बारिश के चलते मैच में लगातार देरी हुई। हालांकि इसके बाद भारतीय पारी पूरी हुई। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 266 रन जड़े। हार्दिक पांड्या ने 90 गेंदों में 87 और ईशान किशन ने 81 गेंदों में 82 रन बनाए। टीम इंडिया की शुरुआत भले ही खराब रही, लेकिन भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि बल्लेबाज अच्छा स्कोर कर मैदान से लौटेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ