World Cup 2023: 10 साल में 8 ICC फाइनल-सेमीफाइनल गंवा चुका है भारत, नॉकआउट में 89 फीसदी हार का प्रतिशत

IND vs NZ: भारत का आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले में प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है। भारत पिछले 10 साल में 8 फाइनल और सेमीफाइनल गवा चुका है।

India India vs Australia ODI World Cup 2023

भारतीय टीम।

IND vs NZ ODI World Cup 2023: भारतीय टीम आईसीसी विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए तैयार है। भारत ने इस विश्व कप में जिस कदर प्रदर्शन किया है, इससे ऐसा आभास होता है कि भारत को सेमीफाइनल में आसानी से जीत मिल जाएगी और फाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं, दूसरी ओर पिछले 10 साल में भारत ने जिस कदर आईसीसी फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबला गवाया है, यह बेहद ही डरावना है। भारत के लिए यह रिकॉर्ड किसी बुरे सपने से कम नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत ने पिछले 10 साल में 8 आईसीसी फाइनल या सेमीफाइनल गवा दिया है।

विज्ञापन

नॉकआउट मैच में भारत का हार प्रतिशत 89 फीसदी 

पिछले 10 साल से भारत का नॉकआउट मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। भारत को एक के बाद एक झटका लगा है। बता दें कि आईसीसी टूर्नामेंट के लीग मैच में भारत का जीत प्रतिशत 86 फीसदी रहा है। इससे साफ है कि भारत सिर्फ इस विश्व कप में नहीं, बल्कि हमेशा से अच्छा प्रदर्शन करता रहा है। ऐसे में लीग मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हम यह नहीं कह सकते हैं कि भारत नॉकआउट मुकाबले में भी न्यूजीलैंड को हरा देगा। पिछले 10 साल से भारत का नॉकआउट मुकाबले में हार प्रतिशत 89 प्रतिशत रहा है। इससे साफ है कि भारत का नॉकआउट मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन नहीं करना, हमेशा से एक समस्या रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कल होगा एक और नॉकआउट मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल यानी 15 नवंबर को आईसीसी विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत अगर यह मुकाबला अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश कर जाएगा। लेकिन आंकड़े सिर्फ भारतीय फैंस को नहीं बल्कि भारतीय टीम को भी डरा रहे हैं। अब यह देखने वाली बात होगी, कल भारत इस रिकॉर्ड को बदलने में सक्षम होता है या फिर नहीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ