IND vs NZ: 'ये मेरी टीम है...', संजू-उमरान को मौका नहीं दिए जाने पर हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान

IND vs NZ 3rd T20i Hardik Pandya Umran Malik Sanju Samson

IND vs NZ 3rd T20i Hardik Pandya Umran Malik Sanju Samson

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली गई टी 20 सीरीज पर भारत ने 1-0 से कब्जा जमा लिया। हालांकि तीसरा मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया, जिसके बाद मैच को टाई करार दे दिया गया। इस सीरीज में कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी कप्तानी के साथ ही शानदार प्रदर्शन से वाहवाही बटोरी। हालांकि संजू सैमसन और उमरान मलिक को किसी भी मुकाबले में जगह नहीं देने पर सवाल भी खड़े हो गए हैं। अब कप्तान ने इन सवालों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। हार्दिक पांड्या ने कहा है कि जिन्हें इस श्रृंखला में मौका नहीं मिला, उन्हें निश्चित रूप से भविष्य में एक लंबा रन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन क्या बोल रहा है फर्क नहीं पड़ता

हार्दिक ने नेपियर में तीसरा टी20 मैच टाई होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- पहली बात तो बाहर कौन क्या बोल रहा है उससे इस लेवल पर फर्क नहीं पड़ता। ये मेरी टीम है। हेड कोच और मुझे जो ठीक लगेगा, जो साइड हमें चाहिए होगा उसे हम खिलाएंगे। बहुत समय है। सबको मौका मिलेगा और जब मौका मिलेगा लंबा मिलेगा। अगर बड़ी सीरीज होती और ज्यादा मैच होते तो जाहिर तौर पर मौके ज्यादा होते। ये छोटी सीरीज थी। मैं ज्यादा चीजें और चेंज में विश्वास नहीं करता और आगे भी नहीं करूंगा।

विज्ञापन

हुड्डा का दिया उदाहरण

हार्दिक ने अपनी बात को और मजबूत करने के लिए दीपक हुड्डा का उदाहरण देते हुए कहा कि टीम प्रबंधन छठा गेंदबाजी विकल्प चाहता था इसलिए उन्होंने हुड्डा को आजमाया और यह काम कर गया। ऑफ स्पिनर ने दूसरे टी20I में चार विकेट चटकाए और मंगलवार को भी अच्छी गेंदबाजी की।

विज्ञापन

हुड्डा को गेंद देकर किया सरप्राइज

कप्तान ने कहा- “जैसे मुझे छह गेंदबाजी विकल्प चाहिए थे और वो चीज इस दौरे में आई है। जैसे दीपक ने गेंद डाली है। थोड़ा-थोड़ा करके अगर ऐसे बल्लेबाज चिप करते रहेंगे तो आपके पास नए गेंदबाज इस्तेमाल करके विरोधियों को सरप्राइज करने के बहुत सारे मौके होंगे। हार्दिक ने मैच टाई होने पर कहा- ‘पूरे ओवर खेलकर मैच जीतना चाहता था, लेकिन यह ऐसा ही है। एक समय मुझे लगा कि इस विकेट पर आक्रमण सबसे अच्छा बचाव है।’ हार्दिक अब स्वदेश लौटेंगे। उन्हें वनडे सीरीज से आराम दिया गया है। शिखर धवन शुक्रवार से शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में टीम का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ