IND vs NZ: सूर्या...सूर्या...तूफान मचाने के बाद दर्शक दीर्घा पहुंचे सूर्यकुमार यादव, बेकाबू होते दिखे फैंस, देखें वीडियो

IND vs NZ 2nd T20i suryakumar yadav

IND vs NZ 2nd T20i suryakumar yadav

नई दिल्ली: वो तूफान है…जब मैदान पर आता है तो उसकी धमक से गेंदबाजों का दिल बैठ जाता है। एक से एक करारे शॉट खेल वह मैदान के चारों ओर बैठे दर्शकों की नसों में रोमांच भर देता है। उसका नाम सूर्यकुमार यादव है। 360 डिग्री बैट्समैन सूर्यकुमार यादव ने रविवार को वो कारनामा कर दिखाया जिसकी उम्मीद में हजारों दर्शक न्यूजीलैंड के बे ओवल स्टेडियम पहुंचे थे।

विज्ञापन

भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी 20 मुकाबले में सूर्या ने अपनी बल्लेबाजी से तबाही मचा दी। उन्होंने 51 गेंदों में 11 चौके-7छक्के ठोक 217 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 111 रन कूट डाले। इस शानदार पारी के बाद सूर्या को इस साल का सातवां प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1594317809747562496

फैंस के बीच पहुंचे सूर्यकुमार

तूफान मचाने के बाद सूर्यकुमार यादव फैंस के बीच पहुंचे। इस दौरान सूर्या…सूर्या…के नाम का शोर गूंज उठा। सूर्या ने यहां यंग फैंस को ऑटोग्राफ दिए और उनके साथ सेल्फियां लीं। इस दौरान फैंस के बीच जबर्दस्त उत्साह देखा गया। कुछ फैन बेकाबू होते नजर आए। सूर्या ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और उन्होंने सेल्फी लेकर दिल जीत लिया।

विज्ञापन

रिजवान का रिकॉर्ड खतरे में

सूर्या ने धमाकेदार पारी के बाद सातवां मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड लिया। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ा। जिन्हें एक कैलेंडर ईयर (2016) में 6 मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड हासिल किए थे। वहीं एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सूर्या पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के करीब पहुंच गए हैं।

https://twitter.com/ICC/status/1594258493363494912

विज्ञापन

इस तरह रिजवान का रिकॉर्ड खतरे में आ गया है। रिजवान ने पिछले साल 1326 रन जड़े थे। सूर्या अब तक 1151 रन कूट चुके हैं। अगर वे 175 रन और बना लेते हैं तो रिजवान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच सकते हैं। इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सूर्यकुमार यादव पहले ही शीर्ष पर हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ