IND vs NZ 1st T20: Ruturaj के चोटिल होने से खुली इस विस्फोटक खिलाड़ी की किस्मत! मौका मिला तो उड़ा देगा कीवी गेंदबाजों के होश
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs NZ 1st T20 Prithvi Shaw may get a chance in place of injured Rituraj Gaikwad
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs NZ 1st T20 Prithvi Shaw may get a chance in place of injured Rituraj Gaikwad
IND vs NZ 1st T20: रांची में होने वाले टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को कलाई में दर्द उठा है। कलाई की चोट के चलते पूरी सीरीज में उनका खेलना संदिग्ध है। इस सलामी बल्लेबाज के चोटिल होने के बाद एक विस्फोटक खिलाड़ी का रास्ता साफ हो गया है। अगर इस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में मौका मिलता है तो वह कीवी गेंदबाजों के होश उड़ा सकता है।
हम बात पृथ्वी शॉ की कर रहे हैं, जिन्होंने हाल में घरेलू क्रिकेट रणजी में कमाल की बल्लेबाज की है। वह इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में भी हैं। रणजी में धमाकेदार प्रदर्शन के चलते ही उन्हें सलेक्टर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए चुना है। अब देखना होगा कि क्या कप्तान हार्दिक पांड्या चोटिल ऋतुराज की जगह उन्हें मौका देंगे या नहीं, अगर शॉ को मौका मिला तो वह उसका पूरा फायदा उठाना चाहेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतुराज गायकवाड़ सीरीज से बाहर होते हैं तो बीसीसीआई उनकी जगह किसी खिलाड़ी को टीम में नहीं लाएगा, क्योंकि पहले से ही टीम इंडिया में 3 सलामी बल्लेबाज हैं, इनमें सबसे पहले शॉ का नाम है।
पृथ्वी शॉ एक विस्फोटक सलामी बल्लेबाज हैं। उनके पास तेज रफ्तार से रन बनाने की क्षमता है। वह मैदान के किसी भी कौने में लंबे-लंबे छक्के लगा सकते हैं। शॉ ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 1 टी20 मैच खेला है, जिसमें वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। आईपीएल में उन्होंने अभी तक 63 मैचों में 25.21 के औसत से 1588 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 99 का रहा है।
इधर चोट लगने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने मंगलवार को नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) को रिपोर्ट किया है। उन्हें बुधवार को रांची में रिपोर्ट करना था, इसके चलते गायकवाड़ ने अपनी दाहिनी कलाई में दर्द (Ruturaj Gaikwad Injury) के बारे में बीसीसीआई (BCCI) मेडिकल टीम को सूचित किया और NCA पहुंच गए हैं।
हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: