IND vs NZ 1st ODI: बस इतने रन और...Virat Kohli कोहली तोड़ डालेंगे पोंटिंग-सहवाग का ये बड़ा रिकॉर्ड
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs NZ 1st ODI Virat will break Ponting and Sehwag big record
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs NZ 1st ODI Virat will break Ponting and Sehwag big record
IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज हैदराबाद में सीरीज का पहला वनडे खेला जाना है। इस मुकाबले में सबकी नजर विराट कोहली पर रहेगी, जो गजब की फॉर्म में चल रहे हैं। विराट ने हाल में श्रीलंका के खिलाफ पिछले 2 वनडे में 2 शतक लगाए हैं। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ इस वनडे सीरीज में भी उनका बल्ला आग उगल सकता है ।
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली (Virat Kohli Records) की नजरें कई रिकार्ड्स पर होंगी। इसमें वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) का रिकॉर्ड भी शामिल है, अगर विराट न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में 2 शतक बनाते हैं तो वह सहवाग-पोटिंग को पछाड़ देंगे।
और पढ़िए – रोहित शर्मा को जो काम बिल्कुल नहीं है पसंद , अर्जुन तेंदुलकर बोले-मैं उसके साथ हूं क्योंकि…
#TeamIndia (Playing XI): Rohit Sharma(c), Shubman Gill, Virat Kohli, Ishan Kishan(w), Suryakumar Yadav, Hardik Pandya, Washington Sundar, Shardul Thakur, Kuldeep Yadav, Mohammed Siraj, Mohammed Shami
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) January 18, 2023
दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक बनाने वाले बल्लेबाजों में टीम इंडिया के स्टार ओपनर वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग सयुंक्त रूप से टॉप पर हैं। इन दोनों ने कीवी टीम के खिलाफ 6-6 शतक जमाए हैं। जबकि विराट कोहली ने 5 शतक बनाए हैं। अगर विराट इस सीरीज में 2 शतक जमाते हैं तो वह इन दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़कर पोंटिंग और सहवाग के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे।
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 51 वनडे मैचों में 6 शतक
वीरेंद्र सहवाग (भारत) – 23 वनडे मैचों में 6 शतक
सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 47 वनडे मैचों में 5 शतक
विराट कोहली (भारत) – 26 वनडे मैचों में 5 शतक
सचिन तेंदुलकर (भारत) – 42 वनडे मैचों में 5 शतक
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: