World Cup के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, टीम इंडिया के टॉप-4 ने बना दिया बड़ा कीर्तिमान

IND vs NED, Team India Top 4 Record: भारत के टॉप 4 यानी रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने वर्ल्ड कप 2023 में खास रिकॉर्ड बनाया।

IND vs NED Team India Top 4 Rohit Sharma Shubman Gill Virat Kohli Shreyas Iyer Record Fifties ODI World Cup

IND vs NED Team India Top 4 Rohit Sharma Shubman Gill Virat Kohli Shreyas Iyer Record Fifties

IND vs NED, Team India Top 4 Record: भारती टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी जारी रखी है। कप्तान रोहित शर्मा और उनके साथी ओपनर रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। दोनों ने 71 गेंदों पर ही 100 रन जोड़ लिए। गिल ने 51 और रोहित ने 61 रन बनाए। इसके बाद विराट कोहली और फिर श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। इस तरह टॉप 4 के चारों बल्लेबाजों ने फिफ्टी लगा दी। वनडे वर्ल्ड कप की एक पारी में पहली बार ऐसा हुआ है।

विज्ञापन

टॉप 4 ने रचा इतिहास

टीम इंडिया के टॉप 4 खिलाड़ी रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने कमाल कर दिया है। चारों ने मिलकर वनडे वर्ल्ड कप में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप की एक पारी में ऐसा नहीं हुआ था कि टॉप के चारों बल्लेबाजों ने 50 प्लस का स्कोर बनाया हो। जबकि टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में पांचवीं बार ऐसा किया है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों का वर्ल्ड कप 2023 में यह तीसरा पचासा था। साथ ही विराट और अय्यर के बल्ले से इस वर्ल्ड कप के चौथे अर्धशतक निकले।

विज्ञापन

विज्ञापन

भारत के लिए टॉप 4 के फिफ्टी प्लस स्कोर

  • vs इंग्लैंड, इंदोर, 2006
  • vs इंग्लैंड, लीड्स, 2007
  • vs पाकिस्तान, बर्मिंघम, 2017
  • vs पाकिस्तान, कोलंबो (प्रेमदासा), 2023
  • vs नीदरलैंड, बेंगलुरु, (इसी मैच में)

यह भी पढ़ें:- IND vs NED: शुभमन गिल ने गेंद को पहुंचाया स्टेडियम से बाहर, WC 2023 के ये हैं सबसे लंबे छक्के; Watch Video

विज्ञापन

रोहित की रिकॉर्ड पारी, महारिकॉर्ड से चूके विराट

वहीं रोहित शर्मा ने इस पारी में 61 रन बनाए और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उनका 100वां पचासा भी था। इसके अलावा विराट कोहली से लोकल फैंस को 50वें वनडे शतक की उम्मीद थी। लेकिन वह सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। साथ ही शुभमन गिल ने शुरुआत में 32 गेंदों पर ताबड़तोड़ 51 रनों की पारी खेली।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ