---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs NED: शुभमन गिल ने गेंद को पहुंचाया स्टेडियम से बाहर, WC 2023 के ये हैं सबसे लंबे छक्के; Watch Video

Shubman Gill Six, IND vs NED: शुभमन गिल ने नीदरलैंड के खिलाफ मैच की शुरुआत में ही गगनचुंबी छक्का लगाया और गेंद को स्टेडियम से बाहर पहुंचाया।

---विज्ञापन---

Shubman Gill Monstrous Six, IND vs NED: शुभमन गिल ने नीदरलैंड के खिलाफ पारी के तीसरे ओवर में ही ऐसा छक्का लगाया कि गेंद स्टेडियम से बाहर चली गई। उन्होंने इस गगनचुंबी छक्के को स्टेडियम की छत पर मारा जिससे गेंद बाहर चली गई। आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट का अब तक का सबसे लंबा छक्का भी भारत के ही बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने लगाया था। उन्होंने 106 मीटर की दूरी का छक्का श्रीलंका के खिलाफ वानखेड़े में जड़ा था। अब गिल ने यह गगनचुंबी छक्का लगा दिया।

ICC ने शेयर किया वीडियो

शुभमन गिल ने यह शॉट तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर स्पिनर आर्यन दत्त के खिलाफ लगाया। वह आमतौर पर ग्राउंडेड और क्लासिकल ड्राइव्स के लिए जाने जाते हैं। पर इस बार उन्होंने शुरू से ही चार्ज किया और बेहतरीन छक्के से सुर्खियां बटोरीं। कप्तान रोहित शर्मा और उनके साथी पार्टनर रोहित शर्मा गिल के इस छक्के को देखते रह गए। हालांकि, यह सबसे लंबा छक्का नहीं था लेकिन स्टेडियम के शायद पार्किंग जोन में यह गेंद गिरी थी जाके।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- IND vs NED: सेमीफाइनल से पहले रोहित शर्मा ने चौंकाया, नीदरलैंड के खिलाफ Playing 11 में किसे उतारा

---विज्ञापन---

वर्ल्ड कप 2023 का तीसरा अर्धशतक

शुभमन गिल ने इस पारी में 32 गेंदों पर 51 रन बनाए हैं। उनका वर्ल्ड कप 2023 में यह तीसरा अर्धशतक रहा। नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने इस पारी में 3 चौके और चार छक्के लगाए। हालांकि, वह ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाए और वैन मीकेरेन का शिकार बन गए।

यह भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड क्रिकेट ने लिया ‘एक्शन’, 9 खिलाड़ियों की टीम से हुई छुट्टी

---विज्ञापन---

वर्ल्ड कप 2023 के सबसे लंबे छक्के

  1. श्रेयस अय्यर- 106 मीटर
  2. ग्लेन मैक्सवेल- 104 मीटर
  3. श्रेयस अय्यर- 101 मीटर
  4. फखर जमां- 99 मीटर
  5. डेविड वॉर्नर- 98 मीटर
  6. शुभमन गिल- 95 मीटर
First published on: Nov 12, 2023 02:35 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola