IND vs NED Highlights: बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने बिखेरी चमक, भारत ने नीदरलैंड को 160 रन से पीटा

World Cup 2023, IND vs NED Highlights: 45वां मुकाबला IND और NED के बीच बेंगलुरु में खेला गया। इस मैच में ब्लू टीम को 160 रन से जीत मिली।

IND vs NED Live Score Updates World Cup 2023 Bengaluru Live Match Streaming Star Sports

IND vs NED Live Score Updates World Cup 2023 Bengaluru Live Match Streaming Star Sports

World Cup 2023, IND vs NED Highlights: वर्ल्ड कप 2023 का 45वां मुकाबला 12 नवंबर को भारत और नीदरलैंड के बीच बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भी भारतीय टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 160 रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही। ब्लू टीम द्वारा दिए गए 411 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विपक्षी टीम 47.5 ओवरों में 250 रन पर अपनी सभी विकेट खो दिए। इस तरह लीग चरण में रोहित एंड कंपनी अपने सभी मुकाबलों में जीत हासिल करने में कामयाब रही।

विज्ञापन

नीचे देखें मैच से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स:- 

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IND Vs NED Live Score Updates: बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने बिखेरी चमक, भारत ने नीदरलैंड को 160 रन से पीटा

वर्ल्ड कप 2023 का 45वां मुकाबला 12 नवंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भी भारतीय टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 160 रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही। ब्लू टीम द्वारा दिए गए 411 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विपक्षी टीम 47.5 ओवरों में 250 रन पर अपनी सभी विकेट खो दिए। इस तरह लीग चरण में रोहित एंड कंपनी अपने सभी मुकाबलों में जीत हासिल करने में कामयाब रही।

IND Vs NED Live Score Updates: बुमराह ने आर्यन दत्त को किया बोल्ड, जीत से एक विकेट दूर इंडिया

नीदरलैंड को नौवां झटका आर्यन दत्त (05) के रूप में लगा है। दत्त को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई है। टीम इंडिया जीत से अब केवल एक विकेट दूर है।

IND Vs NED Live Score Updates: रवींद्र जडेजा ने रूलोफ वान डेर मेरवे को किया आउट

भारत को आठवीं सफलता रवींद्र जडेजा ने दिलाई है। शमी ने रूलोफ वान डेर मेरवे (16) को शमी के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता का दिखाया है।

ND Vs NED Live Score Updates: कुलदीप ने लोगान वैन बीक को किया बोल्ड, भारत के करीब

भारतीय टीम को सातवीं सफलता लोगान वैन बीक के रूप में हाथ लगी है। बीक को कुलदीप यादव ने बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है। टीम का स्कोर 42.1 ओवरों की समाप्ति के बाद सात विकेट के नुकसान पर 208 रन है।

IND Vs NED Live Score Updates: सिराज ने एंगेलब्रेक्ट को किया बोल्ड, भारत को मिली छठवीं सफलता

भारतीय टीम को छठवीं सफलता साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट के रूप में हाथ लगी है। एंगेलब्रेक्ट अपनी टीम के लिए छठवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए हैं। सिराज ने एंगेलब्रेक्ट को 45 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है। टीम का स्कोर 37.4 ओवर की समाप्ति के बाद छह विकेट के नुकसान पर 171 रन है।

IND Vs NED Live Score Updates: बुमराह ने बास डी लीडे को किया बोल्ड, नीदरलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

भारतीय टीम को पांचवीं सफलता बास डी लीडे (12) के रूप में हाथ लगी है। इसके साथ ही विपक्षी टीम की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। लीडे को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड करते हुए ड्रेसिंग रूम का रास्ता दिखाया है।

IND Vs NED Live Score Updates: विराट कोहली ने स्कॉट एडवर्ड्स को किया आउट, भारत को मिली चौथी सफलता

भारतीय टीम को चौथी सफलता विपक्षी टीम के कप्तान के रूप में हाथ लगी है। यह सफलता विराट कोहली ने दिलाई है। कोहली ने स्कॉट एडवर्ड्स (11) को राहुल के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है। टीम का स्कोर 24.3 ओवरों की समाप्ति के बाद चार विकेट के नुकसान पर 111 रन है।

IND Vs NED Live Score Updates: मैक्स ओ'डॉड को रवींद्र जडेजा ने किया बोल्ड, भारत को मिली तीसरी सफलता

टीम इंडिया को तीसरी सफलता मैक्स ओ'डॉड के रूप में प्राप्त हुई है। ओ'डॉड पारी का आगाज करते हुए 42 गेंद में 30 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर बोल्ड हुए हैं। नीदरलैंड का स्कोर 15.1 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 72 रन है।

IND Vs NED Live Score Updates: कुलदीप ने एकरमैन को किया एलबीडब्ल्यू, भारत को मिली दूसरी सफलता

भारतीय टीम को दूसरी सफलता कॉलिन एकरमैन (35) के रूप में हाथ लगी है। एकरमैन कुलदीप यादव की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए हैं। टीम का स्कोर 12.1 ओवरों की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 66 रन है।

IND Vs NED Live Score Updates: पहला पॉवरप्ले समाप्त, टीम इंडिया ने नीदरलैंड पर कसा शिकंजा

लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम ने पहले पॉवरप्ले की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाए हैं। टीम के लिए मैक्स ओ'डॉड (26) और कॉलिन एकरमैन (32) क्रीज पर मौजूद हैं। आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी वेस्ली बर्रेसी (04) हैं। बर्रेसी को सिराज ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

IND Vs NED Live Score Updates: भारत को मिली पहली सफलता, सिराज ने वेस्ली को लौटाया पवेलियन

नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को पहली सफलता वेस्ली बर्रेसी (04) के रूप में हाथ लगी है। सिराज ने वेस्ली को राहुल के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

IND Vs NED Live Score Updates: वेस्ली बर्रेसी और मैक्स ओ'डॉड क्रीज पर, बुमराह के हाथ में गेंद

नीदरलैंड के लिए पारी का आगाज करने मैदान में वेस्ली बर्रेसी के साथ मैक्स ओ'डॉड मैदान में आए हैं। भारत के लिए पहला ओवर बुमराह डालने के लिए तैयार हैं।

IND Vs NED Live Score Updates: भारत का पहाड़ जैसा स्कोर

भारतीय टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले खेलते हुए 410 रनों का विशाल स्कोर बनाया है। श्रेयस अय्यर ने नाबाद 128 रन बनाए तो केएल राहुल ने 102 रनों की धुआंधार पारी खेली।

IND Vs NED Live Score Updates: केएल राहुल का शतक

केएल राहुल ने 62 गेंदों पर शतक जड़ा है। यह भारत के लिए वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक भी है।

IND Vs NED Live Score Updates: श्रेयस अय्यर का शतक

श्रेयस अय्यर ने वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक जड़ दिया है। उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में तीन अर्धशतक भी लगाए हैं।

https://twitter.com/BCCI/status/1723670624860852248

टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर का कमाल

क्लिक करें और देखें पूरी खबर:-

World Cup के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, टीम इंडिया के टॉप-4 ने बना दिया बड़ा कीर्तिमान

IND vs NED LIVE Score Updates: भारत का स्कोर 300 पार

भारत की पारी के 42 ओवर पूरे हो चुके हैं और स्कोर है 3 विकेट के नुकसान पर 304 रन। श्रेयस अय्यर 80 और केएल राहुल 49 रन बनाकर नाबाद हैं।

IND vs NED LIVE Score Updates: श्रेयस अय्यर ने ठोका पचासा

श्रेयस अय्यर ने वर्ल्ड कप 2023 में अपना चौथा अर्धशतक लगाया। वहीं यह लगातार इस प्रतियोगिता में उनका तीसरा अर्धशतक रहा।

https://twitter.com/BCCI/status/1723656499006947749

IND vs NED LIVE Score Updates: विराट कोहली आउट

विराट कोहली 56 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हो गए। नीदरलैंड के रिलोफ वान डर मर्व ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया।

IND vs NED LIVE Score Updates: विराट कोहली ने जड़ा पचासा

विराट कोहली ने इस वर्ल्ड कप में अपना पांचवां अर्धशतक पूरा किया। अब एक बार फिर से फैंस की रिकॉर्ड 50वें वनडे शतक की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

IND vs NED LIVE Score Updates: 25 ओवर पूरे

भारतीय पारी के 25 ओवर हो गए हैं और 2 विकेट पर 178 रन हो गए हैं। विराट कोहली 45 और श्रेयस अय्यर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs NED LIVE Score Updates: रोहित शर्मा आउट

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 61 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में 500 रन पूरे किए और अपना 100वां पचासा भी जड़ा।

रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड

क्लिक करें और देखें पूरी खबर -

Rohit Sharma IND vs NED: रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को छोड़ दिया पीछे

IND vs NED LIVE Score Updates: रोहित शर्मा का रिकॉर्ड पचासा

रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2023 में शानदार फॉर्म जारी रखते हुए अपना 100वां इंटरनेशनल पचासा लगाया।

https://twitter.com/BCCI/status/1723634550667092056

IND vs NED LIVE Score Updates: शुभमन गिल आउट

भारतीय ओपनर शुभमन गिल 32 गेंदों पर 51 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया।

IND vs NED LIVE Score Updates: शुभमन गिल ने जड़ा पचासा

शुभमन गिल ने वर्ल्ड कप 2023 में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया और 30 गेंदों पर नीदरलैंड के खिलाफ फिफ्टी जड़ दी।

IND vs NED LIVE Score Updates: रोहत-गिल का तूफान

शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को एक बार फिर से तेजतर्रार शुरुआत दिलाई है। टीम इंडिया ने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 91 रन बना लिए हैं।

IND vs NED LIVE Score Updates: भारत की पारी शुरू

भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले खेलने उतर चुकी है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और उनके साथी ओपनर शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।

IND vs NED LIVE Score Updates: दोनों टीमों की Playing 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।

नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), मैक्स ओ डाउड, बास डी लीड, तेजा निदामनुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रिलोफ वान डर मर्व, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त, वेस्ले बारेसी, साइब्रैंड एंजेलब्रेक्ट।

IND Vs NED Live Score Updates: भारत की पहले बल्लेबाजी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। यह लीग स्टेज का आखिरी मैच है।

IND Vs NED Live Score Updates: नीदरलैंड का स्क्वॉड

स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ डाउड, बास डी लीड, विक्रम सिंह, तेजा निदामनुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रिलोफ वान डर मर्व, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त, रियान क्लाइन, वेस्ले बारेसी, साकिब जुल्फिकार, शारिज अहमद, साइब्रैंड एंजेलब्रेक्ट।

IND Vs NED Live Score Updates: टीम इंडिया का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यकुमार यादव।

IND Vs NED Live Score Updates: कुछ ही देर में होगा टॉस

भारत और नीदरलैंड के बीच होने वाले मुकाबले का टॉस दोपहर 1.30 बजे होगा और 2 बजे से मैच का लाइव एक्शन शुरू होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ