IND vs ENG: रेस्टोरेंट के बाहर चिल्लाए Kohli...Kohli, एडिलेड में बेकाबू होते दिखे फैंस, देखें वीडियो
Edited By Pushpendra Sharma

Virat Kohli fans
Edited By Pushpendra Sharma

Virat Kohli fans
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली टी 20 वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में लौट आए हैं। उनके बल्ला बोल रहा है ताबड़तोड़ रन ठोक रहा है। वह वर्ल्ड कप की पांच पारियों में तीन अर्धशतक ठोक चुके हैं। जिसमें 64, 62 और 82 की नाबाद पारी शामिल है। अब विराट इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड ओवल में 10 नवंबर को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले की तैयारियों में जुटे हैं। ऑस्ट्रेलिया में ट्रैवल कर रहे विराट कोहली के फैंस उनकी एक पल की झलक पाने को बेताब दिख रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा मंगलवार को नजर आया।
एडिलेड में एक रेस्टोरेंट के बाहर विराट कोहली नजर आए। सुरक्षाकर्मियों से घिरे कोहली के बाहर निकलते ही फैंस ने कोहली-कोहली चिल्लाना शुरू कर दिया। व्हाइट पैंट, ब्लू शर्ट में दिखे कोहली जैसे ही आगे बढ़े कुछ युवा उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उतावले नजर आए। बेकाबू होते फैंस से विराट कोहली को सुरक्षाकर्मियों ने बचाने की कोशिश की। कोहली के बस में चढ़ने के बाद एक महिला को ओह माय गॉड…कहते सुना गया। वह विराट कोहली की झलक पाकर इतनी खुश थीं कि अपनी भावनाओं को काबू नहीं कर सकीं।
Virat Kohli Spotted Outside A Restaurant In Adelaide Today.♥️
.
.
🗣 Kohli Kohli 😍🔥
.
🎥: @/Gayanthawithanage#ViratKohli #T20WorldCup @imVkohli pic.twitter.com/JvcKSVzhhJ— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) November 8, 2022
बहरहाल, टीम इंडिया अब इंग्लैंड से मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है। विराट ने मंगलवार को नेट प्रैक्टि्स में दम दिखाया और करारे-करारे शॉट लगाए। उनकी शानदार बल्लेबाजी देख फैंस खुश हैं और सेमीफाइनल में बल्ले से रनों की बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। अब तक के रिकॉर्ड की बात की जाए तो IND-ENG के बीच अब तक टी 20 वर्ल्ड कप में तीन मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया ने दो में जीत दर्ज की है। जबकि इंग्लैंड को एक मैच में जीत मिली है। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया सेमीफाइनल जीतकर 15 साल बाद एक बार फिर खिताब पर कब्जा जमा पाती है या नहीं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: