IND vs ENG:रोहित-राहुल करेंगे ओपनिंग...मिडिल में खेलेंगे सूर्या...ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

IND vs ENG Team india playing xi prediction against England

IND vs ENG Team india playing xi prediction against England

IND vs ENG: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 का आज सेमीफाइन खेला जाना है। यह मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने मजबूत न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह पक्की की है, जबकि आज भारत-इंग्लैंड में से एक टीम फाइनल में जाएगी। कप्तान रोहित शर्मा एक मजबूत प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतरेंगे।

विज्ञापन

ऋषभ पंत vs दिनेश कार्तिक

इस विश्वकप में टीम इंडिया की बल्लेबाजी और गेंदबाजी पूरी तरह से फिट नजर आई है, लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज को लेकर सवाल है। कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा को दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत में से किसी एक पर फैसला करना है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ किसे मौका मिलता है।

विज्ञापन

https://twitter.com/T20WorldCup/status/1590509713472589826?s=20&t=_zxAK5JG49M5I03-6zin_w

विज्ञापन

दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा मैच

अगर बाद इस वर्ल्ड कप की करें तो ग्रुप स्टेज में भारत ने पांच में चार मैच जीते। इंग्लैंड तीन मुकाबले जीतकर नॉकआउट स्टेज में पहुंचा है। यह मुकाबला एडिलेड में भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा।

विज्ञापन

टीम इंडिया की संभावित एकादश

रोहित शर्मा (कप्तान) केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक/ ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ