IND vs BAN: लॉर्ड शार्दुल का कहर, तूफानी गेंद से उखाड़ फेंका स्टंप, देखें वीडियो

IND vs BAN Shardul Thakur Bowled Tanzid Hasan

IND vs BAN Shardul Thakur Bowled Tanzid Hasan

Shardul Thakur Bowled Tanzid Hasan IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश के बीच शुक्रवार को कोलंबो में खेले जा रहे एशिया कप सुपर-4 के मुकाबले में टीम इंडिया ने गेंदबाजी का फैसला लेते हुए शानदार शुरुआत की। भारतीय टीम ने बांग्लादेश के 4 बल्लेबाज 60 रन के अंदर आउट कर दिए। इसमें लॉर्ड शार्दुल के नाम से मशहूर भारतीय गेंदबाज शार्दुल ठाकुर का कहर देखने को मिला। उन्होंने अपनी तूफानी गेंद से बांग्लादेश के ओपनर तंजीद हसन को इस तरह झटका दिया कि बल्लेबाज दंग रह गया।

विज्ञापन

शार्दुल की तूफानी गेंदबाजी का ये नजारा चौथे ओवर में देखने को मिला। पिछले ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद शमी लिटन दास को डक पर आउट कर चुके थे। अब चौथा ओवर डालने आए शार्दुल ने बाएं हाथ के बल्लेबाज तंजीद हसन को जैसे ही पहली गेंद डाली, ये बॉल टप्पा पड़ने के बाद अंदर की ओर आई।

विज्ञापन

जिस पर तंजीद ने स्क्वेयर लेग की ओर पावर का इस्तेमाल कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल ने अंदर की ओर घुसते हुए स्टंप उखाड़ फेंका। ये सबकुछ इतनी जल्दी में हुआ कि बल्लेबाज को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

विज्ञापन

इस तरह शार्दुल ने अपने दूसरे ही ओवर की पहली गेंद पर बांग्लादेश के बड़े विकेट को पवेलियन रवाना कर दिया। इसके बाद शार्दुल ने एक बार फिर छठे ओवर में कहर बरपा दिया। उन्होंने 10 गेंदों में 4 रन बनाकर खेल रहे एनामुल हक को केएल राहुल के हाथों कैच करवाकर पवेलियन रवाना कर दिया। टीम इंडिया ने इस मैच की प्लेइंग इलेवन में पांच बदलाव किए हैं।

जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है। वहीं इनकी जगह तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा को जगह दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ