IND vs BAN: बैट और टांग के बीच से Shakib ने उड़ा दी रोहित की गिल्लियां, हैरान रह गए हिटमैन, देखें
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs BAN Shakib bowled Rohit Sharma with an amazing ball
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs BAN Shakib bowled Rohit Sharma with an amazing ball
IND vs BAN: लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर उतरे रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर पाए। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने पहले वनडे में 27 रन बनाए और बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। वह शाकिब अल हसन की स्पिन गेंद पर गच्चा खा गए। पलक झपकते ही गेंद ने गिल्लियां उड़ा दीं। रोहित ने यह सोचकर बल्ला आगे किया था कि गेंद गिरकर बाहर की तरफ निकलेगी, लेकिन गेंद सीधा गिरी और अंदर आकर खेल कर गई।
दरअसल, आज भारत और बांग्लादेश के बीच पहला वनडे खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान लिट्टन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ढाका के शेरे बांगला स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में टीम इंडिया के लिए रोहित को शाकिब अल हसन ने चारों खाने चित किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/sasta_Badami/status/1599297399708868609?s=20&t=gK1cNcmqCxhWJ9L1Ycus_Q
रोहित शर्मा जहां 27 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं शिखर धवन ने 17 गेंद पर 7 रन ही बनाए। रोहित शर्मा को शाकिब अल अहस ने बोल्ड कर दिया। वह अच्छी बल्लेबबाजी कर रहे थे। रोहित ने 31 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का भी ठोका। लेकिन रोहित शर्मा शाकिब की गेंद को मिस कर गए, जिसने गिल्ली गिरा दी।
लिटन दास (c), अनामुल हक, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (w), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, एबादोत हुसैन
रोहित शर्मा (C), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: