IND vs BAN: हार से तिलमिला उठे रोहित शर्मा, खराब फील्डिंग पर वाशिंगटन सुंदर को सुनाई खरी-खोटी, देखें वीडियो

IND vs BAN Rohit Sharma washington sundar

IND vs BAN Rohit Sharma washington sundar

नई दिल्ली: रविवार को शेर ए बांग्ला स्टेडियम में भारत-बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को एक विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में जहां भारतीय टीम की बल्लेबाजी फ्लॉप रही तो वहीं दूसरी ओर खराब फील्डिंग पर भी सवाल उठे।

विज्ञापन

छोटी गलतियों से हार गई टीम इंडिया 

मैच में केएल राहुल और वाशिंगटन सुंदर समेत कई खिलाड़ियों की खराब फील्डिंग भी देखने को मिली। यही वजह रही कि एक समय कांटे की टक्कर दे रही टीम इंडिया छोटी गलतियों की वजह से मैच हार गई। एक कैच का अटैम्प्ट छोड़ने के बाद वाशिंगटन सुंदर की खराब फील्डिंग को देख रोहित शर्मा तिलमिला उठे। कप्तान रोहित का गुस्सा यहां तक फूट गया कि वे वाशिंगटन को खरी-खोटी भी सुनाने लगे। हालांकि उनके इस बिहेवियर की आलोचना भी हो रही है।

विज्ञापन

मेहदी हसन ने छीनी जीत

हालांकि भारतीय टीम की खराब बल्लेबाजी के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने वापसी की कोशिश की, लेकिन बांग्लादेश के बल्लेबाज मेहदी हसन ने भारत के जबड़ से जीत छीन ली। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मेहदी ने 39 गेंदों में 4 चौके-2 छक्के ठोक नाबाद 38 रन जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई।

https://twitter.com/Pant_life/status/1599398901043593217

विज्ञापन

उनके साथ 11वें नंबर के बल्लेबाज मुस्तफिजुर रहमान ने भी जोड़ी जमाकर नाबाद 10 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने ऐसी स्थिति में अपनी टीम को संभाला जब टीम इंडिया को जीत के लिए महज 1 विकेट की दरकार थी, लेकिन मेहदी और रहमान अंत तक क्रीज पर डटे रहे और टीम को जीत दिलाकर ही मैदान से लौटे।

मोहम्मद सिराज ने चटकाए 3 विकेट 

टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद सिराज ने 10 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट चटकाए तो वहीं कुलदीप सेन ने 5 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट निकाले। वाशिंगटन सुंदर ने भी 5 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए। दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर को एक-एक विकेट मिला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ