IND vs BAN: Kuldeep की फिरकी में फंसे Nurul Hasan, Gill ने पकड़ लिया अद्भुत कैच, देखें
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs BAN Nurul Hasan out bowled Kuldeep Yadav amazing catch by Shubman Gill
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs BAN Nurul Hasan out bowled Kuldeep Yadav amazing catch by Shubman Gill
IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच चट्टोग्राम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज मुकाबले का तीसरा दिन है। भारत ने 504 रनों की लीड ले ली है। भारत के लिए दूसरी पारी में शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली। वह 110 रन बनाकर आउट हो गए हैं, फिलहाल पुजारा 95, जबकि विराट कोहली 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
इससे पहले टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव ने गेंद-बल्ले दोनों से कमाल दिखाया है। उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट झटके। कुलदीप यादव ने मुश्फिकर रहीम, शाकिब अल हसन, नुरुल हसन, तैजुल इस्लाम और इबादत हुसैन को आउट किया था।
कुलदीप ने जिस गेंद पर विकेटकीपर बल्लेबाज नुरुल हसन को आउट किया, वह कमाल की थी, इस गेंद पर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने शार्ट लेग पर फील्डिंग करते हुए एक कमाल का कैच पड़का है। यह पूरा वाकया पारी के 33 ओवर की पहली गेंद पर हुआ, जब गिल का यह कैच देखकर सभी हैरान हो गए।
आपको बता दें कि शॉर्ट लेग पर कैच पकड़ना इतना आसान नहीं होता हैं, क्योंकि वहां खिलाड़ी को कैच के लिए बहुत ही कम वक़्त मिल पाता है, लेकिन जैसे ही नुरुल हसन के बल्ले से गेंद निकली तो गिल उस पर झपटे और अद्भुत कैच लपक लिया। अब इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
A dream comeback for @imkuldeep18 🤩
The wrist-spinner bagged a third 5️⃣-fer in his short Test career of just 8 matches & also registered the best figures of 5/40 by an India spinner in 🇧🇩🙌
📹 | Relive his magical spell here 👌#KuldeepYadav #BANvIND #SonySportsNetwork pic.twitter.com/EIp2lSU6q7
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) December 16, 2022
टीम इंडिया ने बांग्लादेश को पहली पारी में 150 रन के स्कोर पर समेटा। कुलदीप यादव भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद सिराज के खाते में तीन, जबकि उमेश यादव और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला।
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, केएल राहुल (C), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शंटो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (c), मुश्फिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (w), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: