IND vs BAN: टीम इंडिया में 12 साल बाद लौटा ये तेज गेंदबाज...बना डाला अनोखा रिकॉर्ड
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs BAN Jaydev Unadkat returned to team india Test squad after 12 years
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs BAN Jaydev Unadkat returned to team india Test squad after 12 years
IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच ढाका टेस्ट में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया एकमात्र बदलाव के साथ उतरी है, इस बदलाव ने सभी को चौंका दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले टेस्ट मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे कुलदीप यादव को बाहर किया गया है, जबकि उनकी जगह टीम में 12 साल बाद एक तेज गेंदबाज जयदेवन उनादकट की वापसी हुई है।
टीम इंडिया में 12 साल बाद वापसी कर करने वाले जयदेव उनादकट ने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड कर लिया है। वह दो टेस्ट मैच खेलने के बीच ज्यादा अंतराल के मामले में अब नंबर पर पहुंच गए हैं। जयदेव से पहले और इस मुकाबले के बीच कुल 118 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इस सूची में उनादकट दूसरे नंबर पर हैं।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1605767040736067585?s=20&t=o55eAnwkw_AawnSGaVKqDw
142 गैरेथ बैटी (2005-16)
118 जयदेव उनादकट (2010-22)*
114 मार्टिन बिकनेल (1993-03)
109 फ़्लॉइड रीफ़र (1999-09)
104 यूनुस अहमद (1969-87)
103 डेरेक शेकलटन (1951-63)
87 दिनेश कार्तिक (2010-18)
आपको बता दें कि जयदेव उनादकट ने 2010 में टीम इंडिया के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था, उस समय उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने करियर का एकमात्र टेस्ट मैच, सेंचुरियन में खेला था। अब 12 साल के लंबे इंतजार और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उन्हें यह ईनाम मिला है।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1605761805997191168?s=20&t=o55eAnwkw_AawnSGaVKqDw
तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को मोहम्मद शमी के चोटिल होन के बाद टीम में शामिल किया गया था। मोहम्मद शमी इंजरी के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे, जब टेस्ट सीरीज शुरू हुई तब भी शमी पूरी तरह नहीं उबर पाए, लिहाजा उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर उनादकट को मौका मिला।
टीम इंडिया-केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश टीम- नजमुल हुसैन शांतो, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, लिटन दास, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, तस्कीन अहमद
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: