'मैं अभी जो महसूस'...दोहरा शतक ठोकने के बाद Ishan Kishan ने किया ये खास ट्वीट...जानें क्या कहा?
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs BAN Ishan Kishan big reaction after hit double century against bangladesh
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs BAN Ishan Kishan big reaction after hit double century against bangladesh
IND vs BAN: टीम इंडिया से युवा सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक ठोक इतिहास रचा है। वह भारत की तरफ से डबल सेंचुरी बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा ये कारनाम कर चुके हैं। ईशान किशन की 210 रनों की तूफानी पारी के दम पर टीम इंडिया ने तीसरे वनडे में बांग्लादेश को 227 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।
मैच के बाद ईशान ने किशन ने खास ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि ‘मैं अभी जो महसूस कर रहा हूं उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता लेकिन मैं कोशिश करूंगा। मैं प्यार, संदेशों, शुभकामनाओं से अभिभूत हूं। यह एक ऐसी पारी है जो हमेशा मेरे दिल में रहेगी, एक ऐसा दिन जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा, और इन पलों को मैं हमेशा अपने साथ लेकर रहूंगा। सब कुछ के लिए धन्यवाद।’
https://twitter.com/ishankishan51/status/1601587988555001856?s=20&t=xMF_TMJsvr23A9dtdUBz_g
ईशान किशन ने तूफानी दोहरे शतक में कुल 10 छक्के और 24 चौके ठोके। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 160.30 का रहा। ईशान किशन ने 126 बॉल में यह कारनामा किया है। उन्हें इस शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी दिया गया है।
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1601792034725310464?s=20&t=zy309pSwGdIzSaBoj6GtUA
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1601513238533140480?s=20&t=zy309pSwGdIzSaBoj6GtUA
चटगांव में खेले गए तीसरे वनडे में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने ईशान किशन (210) की डबल सेंचुरी और विराट कोहली (113) के 44वें वनडे शतक की मदद से 50 ओवर में 8 विकेट पर 409 रन बनाए थे, इस टारगेट के जवाब में बांग्लादेश की टीम 34 ओवर में 182 रन के स्कोर पर सिमट गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: