IND vs BAN: क्या मुझमें अंपायर्स को...? शाकिब-अल-हसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तोड़ी चुप्पी

ind vs ban shakib al hasan

ind vs ban shakib al hasan

नई दिल्ली: भारत-बांग्लादेश के बीच खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप के 35वें मुकाबले में टीम इंडिया ने 5 रन से जीत दर्ज की। बारिश ने मैच में खलल डाला और बांग्लादेश को डकवर्थ लुइस मेथड के अनुसार 16 ओवर में 151 रन का टार्गेट दे दिया गया। हालांकि बारिश से पहले बांग्लादेश 7 ओवर में 66 रन बना चुकी थी। लिटन दास शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन दोबारा मैच शुरू होने के बाद वह 60 रन बनाकर रनआउट हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश की हार के बाद सोशल मीडिया पर ‘चीटिंग’ और ‘अंपायर्स’ ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, बांग्लादेश के फैंस का आरोप है कि टीम इंडिया को जिताने के लिए अंपायर्स ने जान बूझकर गीले मैदान पर मैच शुरू करवाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अंपायर्स ने कप्तान शाकिब-अल-हसन की बात को भी नजरअंदाज कर दिया। शाकिब के अंपायर्स से बात करते हुए फोटोज वायरल हो रहे हैं। हालांकि इन आरोपों के बीच बांग्लादेश के कप्तान ने चुप्पी तोड़ दी है।

क्या आपने अंपायर्स को कंवेंस करने की कोशिश की? 

शाकिब से प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक रिपोर्टर ने पूछा कि क्या आपने ये कोशिश की कि बारिश के बाद मैच शुरू न हो? शाकिब ने इस पर कहा- क्या हमारे पास इसके अलावा कोई विकल्प था? इसके बाद रिपोर्टर ने उनसे पूछा- क्या आपने उन्हें कंवेंस करने की कोशिश की? इस पर शाकिब ने कहा- किसे? तो रिपोर्टर ने कहा- अंपायर्स और रोहित शर्मा।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या मुझमें अंपायर्स को मनाने की क्षमता है?

शाकिब ने इस सवाल पर कहा- क्या मुझमें अंपायर्स को मनाने की क्षमता है। इस पर रिपोर्टर ने उनसे दूसरा सवाल किया। उन्होंने कहा- तो फिर आप उनसे बांग्लादेश के बारे में क्या बात कर रहे थे? शाकिब ने कहा- अब आपने सही सवाल पूछा। उन्होंने मुझे और रोहित शर्मा को बुलाया और टार्गेट के बारे में बताया। अंपायर्स ने बताया कि कितने ओवर बचे हैं, प्लेइंग रूल क्या हैं। फिर रिपोर्टर ने पूछा- क्या आपने इसे स्वीकार कर लिया? इस पर शाकिब ने चौंकते हुए कहा- जी बिलकुल। रिपोर्टर ने कहा- ब्यूटीफुल, थैंक्यू। और इस तरह शाकिब ने इस पूरे विवाद पर बोलती बंद कर दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ