IND vs BAN: दूसरे टेस्ट मैच से पहले बांग्लादेश की टीम में हुआ बड़ा बदलाव, श्रेयस अय्यर का विकेट लेने वाला ये गेंदबाज बाहर
Edited By Siddharth Sharma

IND vs BAN 2nd Test Ebadot Hossain
Edited By Siddharth Sharma

IND vs BAN 2nd Test Ebadot Hossain
IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 22 दिसंबर से खेला जाना है। इस मैच से पहले बांग्लादेश ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। मेजबान टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। दरअसल टीम के तेज गेंदबाज इबादत हुसैन पीठ में चोट के चलते बाहर हो गए हैं। उनकी जगह बाएं हाथ के स्पिनर नासूम अहमद को जगह दी है। नासूम अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए सफ़ेद गेंद के 32 मुकाबलों में नजर आ चुके हैं लेकिन अभी तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है।
बांग्लादेश ने तेज गेंदबाज की जगह स्पिनर को शामिल किया है इसके पीछे एक बड़ी वजह है। दरअसल टीम के कप्तान शाकिब अल हसन के कंधे में चोट है जिसके चलते वे गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी बॉलिंग नहीं कि थी ऐसे में नासूम अहमद को उनके बैक अप के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।
तेज गेंदबाज इबादत होसैन के अलावा पहले टेस्ट की शुरुआत से ठीक पहले अभ्यास सत्र के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते शोरीफुल इस्लाम भी बाहर हो गए हैं। इसके अलावा बल्लेबाज अनामुल हक़ को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है, वहीं पहले टेस्ट में प्लेइंग XI से बाहर रहने वाले मोमिनुल हक़ को दूसरे टेस्ट के भी स्क्वाड में जगह मिली है।
Bangladesh Squad for 2nd Test: महमुदुल हसन जॉय, नजमुल हुसैन शंटो, मोमिनुल हक, यासिर अली, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, नुरुल हसन, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, खालिद अहमद, जाकिर हसन, रेजौर रहमान राजा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: