IND vs BAN: बांग्लादेश के गेंदबाजों ने मचाया गदर..भारत को 186 रन पर समेटा, KL ने बनाए 73 रन

IND vs BAN 1st odi update India all out on 186 run cricket score live

IND vs BAN 1st odi update India all out on 186 run cricket score live

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया 186 रन पर बिखर गई है। 41.2 ओवर में बांग्लादेश ने भारत को आलआउट कर दिया। बांग्लादेश की तरफ शाकिब अल हसन ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 5 विकेट चटकाकर टीम इंडिया की कमर तोड़ दी है। इसके अलावा इबादत हुसैन ने भी चार विकेट निकाले। बांग्लादेश को अगर यह मैच जीतना है तो 187 रन बनाने होंगे।

विज्ञापन

https://twitter.com/aksobuj_/status/1599323689677656064?s=20&t=YLlMHVZYtUR914NHiHwQaQ

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा रन बनाए

टीम इंडिया के लिए पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए केएल राहुल ने एक तरफ से पारी को संभाला, लेकिन उन्हें किसी दूसरे बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। वह 73 रन बनाकर इबादर हुसैन के शिकार बने। राहुल ने भारत की तरफ से इस मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/Shailen37359638/status/1599331037133574144?s=20&t=q15VCzo_T3j7WHZJWRnw-g

टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर रहा फ्लॉप

टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और वाशिंगटन सुंदर सब फ्लॉप रहे। रोहित ने 27 रनों की पारी खेली, जबकि धवन और कोहली दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। वहीं श्रेयस अय्यर ने 24 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर 19 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन

https://twitter.com/CricInformer/status/1599331171598405633?s=20&t=q15VCzo_T3j7WHZJWRnw-g

और पढ़िए – IND vs BAN: मेहदी हसन का तूफान देख एलन डोनाल्ड की नसों में भरा रोमांच, डगआउट में खुशी से झूमे, देखें वीडियो

बांग्लादेश के लिए शाकिब ने लिए 5 विकेट, 4 इबादत के नाम

बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन और इबादत ने कमाल की गेंदबाजी की। शाकिब ने जहां 5 विकेट चटकाए तो वहीं इबादत ने 4 विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन

https://twitter.com/iammirfaizan/status/1599324850359005184?s=20&t=q15VCzo_T3j7WHZJWRnw-g

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन)

लिटन दास (c), अनामुल हक, नजमुल हुसैन शंटो, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (w), महमूदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, एबादोत हुसैन

विज्ञापन

भारत (प्लेइंग इलेवन)

रोहित शर्मा (C), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ