IND vs AUS: 'अटैक और डिफेंस के बीच...', 'खेल खत्म' होने बाद पुजारा ने दिया बड़ा बयान
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs AUS Cheteshwar Pujara
Edited By Pushpendra Sharma

IND vs AUS Cheteshwar Pujara
नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेला जा रहा तीसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। दूसरे दिन टीम इंडिया 163 रनों पर आउट हो गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रनों का लक्ष्य दिया गया है। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन चेतेश्वर पुजारा ने बनाए। उन्होंने 142 गेंदों में 5 चौके-1 छक्का ठोक कुल 59 रन जड़े। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा पुजारा और अक्षर की डिफेंसिव बल्लेबाजी से खुश नजर नहीं आए। उन्होंने 52वें ओवर के बाद ईशान किशन के जरिए दोनों बल्लेबाजों को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने का मैसेज पहुंचाया। इसके बाद जब पुजारा ने छक्का ठोका तो कप्तान खुश नजर आए, लेकिन पुजारा थोड़ी ही देर में नाथन लायन की गेंद पर स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। मैच के बाद पुजारा ने अपने विकेट पर बड़ा बयान दिया।
चेतेश्वर पुजारा ने कहा- यह बल्लेबाजी के लिए कठिन पिच है। यहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं है। आपको अपने डिफेंस पर भरोसा करने की जरूरत है। आपको गेंद की पिच तक पहुंचने और लंबाई को जल्दी आंकने की कोशिश करने की जरूरत है। मैं जानता हूं कि ये रन काफी नहीं है, लेकिन फिर भी जीतने का मौका है। पुजारा ने आगे कहा- आपको ऐसी पिचों पर संतुलन बनाने की जरूरत है। अगर आप डिफेंड करना जारी रखते हैं तो गेंद उछलेगी और आपके दस्ताने से टकराएगी, आपको अटैक और डिफेंस के बीच सही संतुलन खोजने की जरूरत है।
Stumps on Day 2⃣ of the third #INDvAUS Test.@cheteshwar1 top-scores for #TeamIndia 🇮🇳 with a magnificent 59 (142) 👏🏻👏🏻
We will be back with Day three action tomorrow as Australia need 76 runs in the final innings.
Scorecard – https://t.co/t0IGbs2qyj @mastercardindia pic.twitter.com/m0xdph0GeA
— BCCI (@BCCI) March 2, 2023
पुजारा ने कहा- जब भी मुझे कोई लूज डिलीवरी मिलती थी तो मैं उसे दूर करने की कोशिश करता। जब लायन ने राउंड द विकेट गेंदबाजी की, तो उसकी लाइन थोड़ी बदल गई। वह ऑफ स्टंप की बजाय मिडल और लेग स्टंप की लाइन पर गेंदबाजी कर रहा था, मैं सिर्फ स्ट्राइक रोटेट करना चाहता था। मैं इसे स्क्वायर लेग की तरफ हिट करना चाहता था, लेकिन सतह की धीमी गति के कारण यह गेंद को लेग स्लिप में ले गई।
https://twitter.com/ICC/status/1631247622076784640?cxt=HHwWgICz6bnEraMtAAAA
https://twitter.com/ICC/status/1631256909054353408?cxt=HHwWgICxmYPhsaMtAAAA
पुजारा ने स्मिथ के कैच पर कहा- यह स्मिथ का शानदार कैच था। मैं इससे थोड़ा निराश हूं। जिस तरह से चीजें आ रही थीं… अक्षर के साथ साझेदारी के साथ हम कुछ और हासिल कर सकते थे। मैं कुछ और शॉट सीख रहा हूं और अगर स्थिति की मांग है तो तेज रन बनाने के लिए मैं उस पर काम कर रहा हूं। मुझे विश्वास है कि जब भी जरूरत होगी मैं बड़ा शॉट खेल सकता हूं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: