IND vs AUS: नागपुर में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई ऑस्ट्रेलिया...एक क्लिक में देखें कैसे गिरे सभी विकेट
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS Nagpur test Australia second innings All wickets dismissed by Ashwin and Jadeja
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS Nagpur test Australia second innings All wickets dismissed by Ashwin and Jadeja
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेला गया पहला टेस्ट भारत ने जीत लिया है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रनों से करारी मात दी। दूसरे दिन कंगारू 223 रनों की लीड का पीछा करते हुए मजह 91 रन पर ढ़ेर हो गए। इस तरह भारत ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया के लिए दूसरे दिन स्पिनर्स जीत की चाबी बनकर उभरे। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 5 और जडेजा ने 2 विकेट चटकाए।
https://twitter.com/BCCI/status/1624331955725815808?s=20&t=SIm4noyHFuMCEbwz9IzPTw
नागपुर की पिच पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पानी भरते दिखे। जैसे ही बल्लेबाजों ने हाथ खोलने की कोशिश की वैसे ही भारतीय स्पिनर्स उन पर हावी हुए और एक के बाद एक पूरी टीम को ताश के पत्तों की तरह विखेर दिया। हम आपके लिए ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के सभी विकेटों का वीडियो लेकर आए हैं। देखिए…
और पढ़िए – रोहित शर्मा का शतक, रवींद्र जडेजा की वापसी समेत ये रही पहले टेस्ट मैच की 10 बड़ी बातें
Ravi Ashwin vs David Warner#INDvAUS #ashwin❤️🫶#BorderGavaskarTrophy2023 pic.twitter.com/OLhA3VUE5U
— Rahul Sisodia (@Sisodia19Rahul) February 11, 2023
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारत ने 177 पर कंगारूओं को पहली पारी में बुक कर दिया। फिर भारत ने अपनी पारी में खेलते हुए 400 रन बनाए। तीसरे दिन टीम इंडिया के पास 223 रनों की लीड थी, अब ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी और भारतीय स्पिनर्स हावी हो गए। अश्विन ने दूसरी पारी में 5 बल्लेबाजों का शिकार किया, जबकि जडेजा ने 2 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। 2 विकेट शमी ने भी चटकाए और 1 विकेट अक्षर पटेल के खाते में गया।
और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: