नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर हरेक रन और विकेट के लिए कड़ी जद्दोजहद देखने को मिलती है और जब बात निर्णायक मुकाबले की हो तो इमोशंस बाहर आना लाजिमी है, लेकिन बुधवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में कुछ ऐसा दिखा, जिसकी उम्मीद शायद ही फैंस ने की होगी। अपनी खुशमिजाजी के लिए मशहूर रवींद्र जडेजा को सिराज पर इतना भयंकर गुस्सा आया कि वे बुरी तरह बौखला गए।

विज्ञापन

सिराज ने की अच्छी कोशिश

ये नजारा 20वें ओवर में देखने को मिला। जडेजा ने जैसे ही इस ओवर की आखिरी गेंद डाली, सामने खड़े डेविड वॉर्नर ने स्वीप मारने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके बल्ले पर ठीक से नहीं आई और टॉप एज लगते हुए डीप बैकवर्ड स्क्वेयर की ओर उड़ गई। इधर बॉल को बाउंड्री के पास आता देख दौड़ लगा दी। जैसे ही बॉल तेजी से नीचे आई सिराज ने डाइव लगाकर इस मुश्किल कैच को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे गेंद से थोड़े दूर रह गए।

विज्ञापन

https://twitter.com/MainDheetHoon69/status/1638480371804409866?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1638480371804409866%7Ctwgr%5E558644d4d4918dd3045fb02df2a57fcf1238cf86%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fcricket%2Fwatch-rohit-sharma-left-in-disbelief-hardik-pandya-stares-after-shubman-gill-drops-travis-head-s-catch-in-3rd-odi-101679475472535.html

विज्ञापन
और पढ़िए – IND vs AUS: कुलदीप की फिरकी में फंसे David Warner, उड़ाने गए थे छक्का…पांड्या ने लपक लिया शानदार कैच, देखें

बड़बड़ाते हुए दिखाई दिए जडेजा

इस तरह उनसे ये कैच ड्रॉप हो गया और डेविड वॉर्नर आउट होने से बच गए। ये देख जडेजा भड़क गए। उन्होंने निराशा में अपने दोनों हाथ ऊपर किए और कुछ बड़बड़ाते हुए इस कैच ड्रॉप पर बिफरते दिखाई दिए। जडेजा का ये रिएक्शन देख क्रिकेट फैंस दंग रह गए। कुछ फैंस का कहना था कि ये एक मुश्किल कैच था, जडेजा को सिराज के प्रयास की सराहना करनी चाहिए थी, लेकिन उनका ये रिएक्शन काफी हैरान करने वाला था। वैसे सिराज अपनी अच्छी फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हर क्रिकेटर से थोड़ी बहुत गलती हो जाती है।

बहरहाल, वॉर्नर भले ही इस ओवर में बच गए, लेकिन थोड़ी ही देर बाद 25वें ओवर में कुलदीप यादव ने उनका शिकार कर दिया। कुलदीप की तीसरी गेंद वॉर्नर को हार्दिक पांड्या ने कैच लपककर पवेलियन रवाना किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ