नागपुर में India की बल्ले-बल्ले, Mohammed Shami ने ठोकी आखिरी कील, देखें Video
Edited By Arpit Pandey

mohammed shami dismisses scott boland to win india
Edited By Arpit Pandey

mohammed shami dismisses scott boland to win india
India Victory: इंडिया ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने कंगारू टीम को पारी और 132 रनों के बडे़ अंतर से हराया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया सीरीज में भी 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम की तरफ से आखिरी विकेट मोहम्मद शमी ने लिया।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामने खड़ा नहीं हो पाया। मोहम्मद शमी ने Scott Boland को LBW करके टीम इंडिया को जीत दिला थी। मोहम्मद शमी ने तेज रफ्तार से बॉल फेंकी जो सीधी Boland के पेड से टकरा गई। जहां भारतीय फील्डरों की अपील पर अंपायर ने उंगली उठा दी।
https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1624331895067807744?s=20&t=mom8-AJTagl2XL3qxIpD9Q
मोहम्मद शमी ने बल्ले और गेंद दोनों कमाल दिखाया। उन्होंने पहली पारी में 1 विकेट निकाला और टीम इंडिया के लिए 37 रनों की अहम पारी भी खेली। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने आखिरी विकेट लेकर टीम इंडिया को जीत दिला दी। मोहम्मद शमी इस सीरीज में एक विकेट लेते ही 400 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/1624331955725815808?s=20&t=Jyjplb7PytXM_N23VlsZAQ
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कोई भी बल्लेबाज दोनों पारियों में बड़ी पारी नहीं खेल पाया। दूसरी पारी में तो कंगारू बल्लेबाज महज 91 रनों पर आउट हो गए हैं। वहीं इससे पहले पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया महज 177 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: