IND vs AUS: जो कोई नहीं कर सका वो दो बार किया, रहाणे की पारी में गजब संयोग
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के द ओवल में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने दमदार पारी खेलकर महफिल लूट ली। रहाणे ने टीम इंडिया को मुश्किल समय में संभाला और 129 गेंदों में 11 चौके-1 छक्का ठोक 89 रन जड़े। हालांकि वे शतक से चूक गए, लेकिन रहाणे की इस शानदार पारी में गजब का संयोग देखने को मिला।
दरअसल, अजिंक्य रहाणे WTC Final के दोनों मुकाबलों में पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रहाणे ही वो खिलाड़ी थे जिन्होंने WTC 2021 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। रहाणे ने सबसे ज्यादा 49 रन जड़े थे। जबकि इस बार उन्होंने फिर शानदार पारी खेली और टीम इंडिया के लिए पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाए।
https://twitter.com/BCCI/status/1667156657019981825
https://twitter.com/45Fan_Prathmesh/status/1667145606295605250
रहाणे ने करीब डेढ़ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में दमदार वापसी की है। उन्होंने इससे पहले अपना आखिरी टेस्ट साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में जनवरी 2022 में खेला था। हालांकि टीम इंडिया में उनकी वापसी आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन और श्रेयस अय्यर की जगह खाली होने के बाद हुई है। रहाणे की इस शानदार पारी पर उन्हें टीम इंडिया की ओर से स्टैंडिंग ओवेशन मिला। रहाणे के साथ ही शार्दुल ठाकुर ने 51 और रवींद्र जडेजा ने 48 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। मैच के स्कोर की बात करें तो टीम इंडिया पहली पारी में 296 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया को इसी के साथ 173 रनों की लीड मिल गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: