---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

6,6,6,6, सूर्यकुमार यादव ने उड़ाईं कैमरून ग्रीन की धज्जियां, ठोक डाले लगातार 4 छक्के, देखें वीडियो

Suryakumar Yadav 4 Sixes Cameron Green IND vs AUS 2nd ODI: सूर्यकुमार यादव…टीम इंडिया का वो चमकता सितारा, जो मैदान के चारों ओर अपनी बल्लेबाजी का तहलका मचाकर दर्शकों की नसों में रोमांच भर देता है। सूर्या की स्टाइलिश बल्लेबाजी का नजारा एक बार फिर देखने को मिला। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए […]

---विज्ञापन---

Suryakumar Yadav 4 Sixes Cameron Green IND vs AUS 2nd ODI: सूर्यकुमार यादव…टीम इंडिया का वो चमकता सितारा, जो मैदान के चारों ओर अपनी बल्लेबाजी का तहलका मचाकर दर्शकों की नसों में रोमांच भर देता है। सूर्या की स्टाइलिश बल्लेबाजी का नजारा एक बार फिर देखने को मिला। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में सूर्या ने कैमरून ग्रीन को इस तरह कूटा कि इंदौर का होल्कर स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।

43वें ओवर की पहली चार गेंदों में ठोके लगातार 4 छक्के

सूर्यकुमार यादव की ये ताबड़तोड़ बल्लेबाजी 43वें ओवर में देखने को मिली। कैमरून ग्रीन की पहली ही गेंद पर सूर्या ने पहले से तैयारी की और डीप फाइन लेग पर धमाकेदार छक्का ठोक डाला। इसके बाद वे दूसरी गेंद पर पैरों को खोलकर फिर तैयार हो गए। उन्होंने स्कूप लगाकर फाइन लेग पर स्टाइलिश छक्का ठोक ऑस्ट्रेलियाई खेमे में खलबली मचा दी। अब बारी थी तीसरी गेंद की। ग्रीन ने तीसरी गेंद को ऑफ स्टंप से बाहर रखने की कोशिश की, लेकिन सूर्या गेंद की लैंथ तक पहुंच गए और इसे डीप एक्स्ट्रा कवर पर ठोक शानदार छक्का कूट डाला।

---विज्ञापन---

कैमरून ग्रीन ने 26 रन लुटाए 

तीन गेंदों में तीन छक्के ठोक सूर्या जोश से भर गए। इधर, ग्रीन की भी लय बिगड़ गई। चौथी गेंद पर सूर्या ने डीप मिडविकेट की ओर छक्का ठोक युवराज सिंह की याद दिला दी। दर्शक उम्मीद करने लगे कि सूर्या 6 गेंदों में 6 छक्के ठोक डालेंगे, लेकिन ग्रीन ने पांचवीं गेंद ऑफ स्टंप से काफी दूर रखी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बरसे अय्यर और गिल, दोनों ने खेली शानदार शतकीय पारी, बना दिए कई रिकॉर्ड

जिस पर सूर्या ने थर्ड मैन की ओर चौका ठोकना चाहा, लेकिन यहां अच्छी फील्डिंग हुई और एक रन ही मिल सका। लास्ट बॉल पर केएल राहुल ने एक रन लेकर इस ओवर को पूरा किया। ग्रीन इस ओवर में काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 44वें ओवर में 26 रन लुटाए। सूर्या का ये तहलका देख फैंस बेहद खुश हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बाउंड्री लाइन तक पहुंच गए थे श्रेयस अय्यर, अंपायर ने दे दिया नॉटआउट, जानें कैच को लेकर MCC का नियम

First published on: Sep 24, 2023 06:02 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola